फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Priyadarshan support Rajpal Yadav says he got into a trap calls him very innocent actor

चेक बाउंस केस के बाद प्रियदर्शन ने किया राजपाल यादव का सपोर्ट, बताया अभिनेता को मासूम; बोले- 'जाल में फंस...'

Sun, 15 Mar 2026 04:06 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 15 Mar 2026 04:06 PM IST
सार

Priyadarshan On Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले के बाद फिल्म निर्देशक प्रियदर्शन अभिनेता राजपाल यादव के सपोर्ट में सामने आए हैं। निर्देशक का मानना है कि राजपाल एक जाल में फंस गए हैं।

विज्ञापन
Priyadarshan support Rajpal Yadav says he got into a trap calls him very innocent actor
प्रियदर्शन और राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजपाल यादव को हाल ही में एक चेक बाउंस के केस में अंतरिम जमानत मिली है। चेक बाउंस केस मामले को लेकर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव का सपोर्ट किया है। इसके साथ ही निर्देशक ने अभिनेता को बहुत मासूम इंसान बताया है।

विज्ञापन

प्रियदर्शन ने किया राजपाल यादव को सपोर्ट 
एएनआई के अनुसार, प्रियदर्शन ने कहा, 'राजपाल बहुत भोले-भाले और सच्चे इंसान हैं। मैंने जितने भी अभिनेता देखे, उनमें राजपाल सबसे मासूम हैं। उनकी मासूमियत उनके चेहरे पर भी दिखती है और दिल में भी। वे किसी जाल में फंस गए हैं, इसलिए इतने सारे लोग उनकी मदद के लिए तैयार हुए।' प्रियदर्शन ने यह भी कहा कि उनका रिश्ता राजपाल के साथ कभी नहीं बदलेगा, क्योंकि वे सच में बहुत अच्छे और भोले इंसान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा पूरा मामला
चेक बाउंस मामला उनकी 2010 की फिल्म 'अता पता लापता' से जुड़ा है। उस फिल्म के लिए उन्होंने व्यवसायी माधव गोपाल अग्रवाल से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे। ब्याज और जुर्माने के साथ यह रकम बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गई। राजपाल ने अब 1.5 करोड़ रुपये कोर्ट में जमा कर दिए हैं और उन्हें 18 मार्च तक की जमानत मिली है।

विज्ञापन

कई फिल्मों में काम कर चुके हैं प्रियदर्शन और राजपाल
प्रियदर्शन, जो 'हेरा फेरी' जैसे बड़े हिट फिल्मों के डायरेक्टर हैं। उन्होंने राजपाल के साथ 20 साल से ज्यादा समय तक काम किया है। प्रियदर्शन और राजपाल ने साथ मिलकर कई कॉमेडी फिल्में की हैं। इस लिस्ट में 'हंगामा', 'गरम मसाला', 'मालामाल वीकली', 'चुप चुप के', 'भागम भाग', 'ढोल' और 'भूल भुलैया' जैसी कई फिल्में शामिल हैं। राजपाल यादव फिल्म 'भूत बंगला' में भी नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठीं पवित्रा पुनिया, देखें वायरल तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed