Prithviraj Sukumaran: 'एल 2 एम्पुरान' की शूटिंग से पहले पृथ्वीराज को लगी थी गंभीर चोट, साझा किया अनुभव
Prithviraj Sukumaran: पृथ्वीराज सुकुमारन ने हाल ही में कहा कि ‘एल 2 एम्पुरान’ की शूटिंग से पहले उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कई दिलचस्प बातें बताई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलयालम फिल्म 'एल2 एम्पुरान' का हिंदी आईमैक्स ट्रेलर हाल ही में मुंबई के एक मल्टीप्लेक्स में रिलीज हुआ। इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता-निर्देशक पृथ्वीराज सुकुमारन और सुपरस्टार मोहनलाल मौजूद थे। लॉन्च के दौरान पृथ्वीराज ने खुलासा किया कि इस बड़े बजट की फिल्म की शूटिंग ने उन्हें चोट से उबरने में काफी ज्यादा मदद की।
पृथ्वीराज ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले वह एक दूसरी फिल्म 'विलायत बुद्धा' में काम कर रहे थे। उस फिल्म के एक एक्शन सीन के दौरान उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। उनके घुटने की सर्जरी हुई। उन्होंने साझा किया कि जिस किसी ने भी एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) सर्जरी कराई है वह जानते हैं कि रिकवरी कितनी मुश्किल होती है। यह मेरे जैसे इंसान के लिए शारीरिक से ज्यादा मानसिक चुनौती थी, क्योंकि मैं हमेशा एक्टिव रहने वाला व्यक्ति हूं। यह बहुत मुश्किल वक्त था।"
Upcoming Action Movies: सिकंदर से लेकर जाट तक, इस साल रिलीज होंगी बड़ें स्टार्स की ये एक्शन से भरपूर फिल्में
पृथ्वीराज ने आगे कहा, "मैं उस वक्त टूट चुका था। लेकिन 'एल2 एम्पुरान' की शूटिंग ने मुझे फिर से 100% फिट बनाने के लिए प्रेरित किया। मैंने खुद को इस फिल्म में झोंक दिया।" उन्होंने एक रोचक बात भी बताई कि फिल्म का पहला शेड्यूल लद्दाख में शूट हुआ था। वहां तापमान माइनस 12 डिग्री सेल्सियस और ऊंचाई 12,300 फीट थी। ऑक्सीजन कम थी और ठंड हड्डियां जमा देने वाली। यह फिल्म का सबसे मुश्किल सीन था।
उन्होंने कहा, "जब मैंने शूटिंग शुरू की तो मैं इसी फिल्म की वजह से मुश्किल से बाहर निकल सका। इस फिल्म ने मुझे काफी ज्यादा प्रेरित किया।।" फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में मोहनलाल का दमदार किरदार और पृथ्वीराज का निर्देशन दर्शकों पर जादू चलाने की पूरी कोशिश करेगा।