क्यों ऑर्थोपेडिक सर्जन के पास पहुंचे प्रभास? डॉक्टर ने बताया अब कैसी है अभिनेता की स्थिति; फैंस को हुई चिंता
Actor Prabhas Health Update: सोशल मीडिया पर प्रभास की एक ऑर्थोपेडिक सर्जन के साथ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद फैंस को अभिनेता की चिंता होने लगी। जानिए, डॉक्टर ने प्रभास की स्थिति को लेकर क्या हेल्थ अपडेट दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता प्रभास को क्या हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हो गई है या किसी तरह की चोट उन्हें लगी है। यह सवाल फैंस के मन में तब उठा, जब उन्होंने प्रभास की तस्वीर हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक सर्जन केजे रेड्डी के साथ दिखी। वह घुटने, कूल्हे और स्पोर्ट्स इंजरी के विशेषज्ञ हैं। डॉक्टर ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रभास के इलाज के बारे में बताया।
डॉक्टर ने प्रभास की सेहत को लेकर क्या कहा?
डॉक्टर केजे रेड्डी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, ‘कुछ लोग अपनी सफलता से प्रेरित करते हैं, तो कुछ लोग अपने विनम्र स्वभाव से गहरी छाप छोड़ते हैं।’
वह आगे लिखते हैं, ‘प्रभास को जानना और उनकी सेहत की देखभाल की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए खुशी की बात है। इतनी बड़ी सफलता के बावजूद वह बहुत ही जमीन से जुड़े, मिलनसार और नेक इंसान हैं। उनका पॉजिटिव नज़रिया और शानदार स्वभाव उन्हें सच में खास बनाता है। मैं उनके लिए हमेशा सफलता, अच्छी सेहत और खुशी की कामना करता हूं।'
डॉक्टर ने प्रभास के साथ एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें वह मुस्कुरा रहे हैं।
हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही ‘फौजी’ में प्रभास लीड रोल करेंगे। यह फिल्म 3 दिसंबर, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हाेगी। इसके अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' भी कर रहे हैं।