फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   prabhas and tripti dimri film spirit will release on 5 march 2027 makers announce

सलमान से नहीं घबराए 'स्पिरिट' के मेकर्स, तय समय पर रिलीज होगी प्रभास की फिल्म; इस दिन थिएटर्स में देगी दस्तक

Wed, 06 May 2026 03:57 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 06 May 2026 03:57 PM IST
सार

Spirit Release Date: प्रभास और तृप्ति डिमरी की अदाकारी से सजी फिल्म 'स्पिरिट' के मेकर्स ने साफ किया है कि यह फिल्म तय वक्त पर रिलीज होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी है कि फिल्म की टाइमलाइन एकदम सही है।

विज्ञापन
prabhas and tripti dimri film spirit will release on 5 march 2027 makers announce
स्पिरिट - फोटो : एक्स

विस्तार

प्रभास की अदाकारी वाली फिल्म 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'स्पिरिट' की रिलीज टाइमलाइन को लेकर चल रही अटकलों के बीच, मेकर्स ने यह जानकारी दी है। मेकर्स के मुताबिक यह फिल्म पूरी तरह से ट्रैक पर है। जैसा कि पहले बताया गया था, 5 मार्च 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

prabhas and tripti dimri film spirit will release on 5 march 2027 makers announce
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या होने वाला था सलमान की फिल्म से क्लैश? 
हाल ही में खबरें आईं कि सलमान खान अपनी अगली फिल्म साउथ के मेकर्स के साथ बना रहे हैं। इसके निर्देशक दिल राजू होंगे। खबरें यह भी थीं कि सलमान खान अपने ट्रेंड को जारी रखते हुए इस फिल्म को अगले साल ईद के मौके पर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश से बचने के लिए 'स्पिरिट' के मेकर्स ने इसकी रिलीज 1 दिसंबर 2027 कर दी। हालांकि अब मेकर्स ने साफ किया है कि 'स्पिरिट' 5 मार्च को ही रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपिका सुर्खियों में आईं
आपको बता दें कि फिल्म 'स्पिरिट' में पहले प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं। मगर 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर एक्ट्रेस को फिल्म से हटना पड़ा।

'टॉक्सिक' में यश के साथ बोल्ड सीन वाली खबरों पर कियारा आडवाणी ने दिया रिएक्शन; जानें क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

'एनिमल' की जोड़ी साथ में कर रही काम
फिल्म 'स्पिरिट' सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनती जा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार हैं। दोनों की जोड़ी ने 'एनिमल' में साथ में काम किया था। 'एनिमल' काफी कामयाब फिल्म थी।

prabhas and tripti dimri film spirit will release on 5 march 2027 makers announce
प्रभास-तृप्ति डिमरी - फोटो : इंस्टाग्राम
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म के लेखक और एडिटर भी संदीप रेड्डी वांगा हैं। इसके निर्माता भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा हैं। 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय के साथ-साथ ऐश्वर्या देसाई भी हैं। यह फिल्म आठ भाषाओं में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed