{"_id":"687fce05bf1cd8dd0d09d240","slug":"pooja-hegde-share-film-dj-reunion-picture-and-remembered-allu-arjun-in-social-media-post-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Pooja Hegde: ‘तुम कहां हो अल्लू अर्जुन’, ‘पुष्पा’ फेम एक्टर को याद करते हुए पूजा हेगड़े ने क्यों शेयर की पोस्ट","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Pooja Hegde: ‘तुम कहां हो अल्लू अर्जुन’, ‘पुष्पा’ फेम एक्टर को याद करते हुए पूजा हेगड़े ने क्यों शेयर की पोस्ट
Tue, 22 Jul 2025 11:16 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:16 PM IST
सार
हाल ही में पूजा हेगड़े ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर की, इस पोस्ट के जरिए वह ‘पुष्पा’ फिल्म के मशहूर एक्टर अल्लू अर्जुन को याद करती दिखीं। अचानक ये एक्ट्रेस अल्लू अर्जुन को क्यों याद कर रही हैं? जानिए।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े और अल्लू अर्जुन
- फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja
विस्तार
पूजा हेगड़े ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ नजर आ रही हैं। इसी फोटो पर पूजा हेगड़े ने लिखा, ‘तुम कहां हो अल्लू अर्जुन।’ बाद में इसी पोस्ट को अल्लू अर्जुन ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और एक खास मैसेज पूजा हेगड़े के नाम लिखा। आखिर पूजा हेगड़े और अल्लू अर्जुन किस बात को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
पूजा हेगड़े ने क्यों की अल्लू अर्जुन से शिकायत
पूजा हेगड़े ने अल्लू अर्जुन के साथ एक साउथ फिल्म कुछ साल पहले की थी, इसका नाम ‘डीजे’ था। इस फिल्म से जुड़ी रीयूनियन पार्टी में पूजा हेगड़े शामिल हुईं। इस गेट-टूगेदर में ‘डीजे’ फिल्म के डायरेक्टर हरीश शंकर, म्यूजिशियन देवी श्रीप्रसाद और सिनेमेटोग्राफर अयनक बोस नजर आए। पूजा हेगड़े के साथ सबके एक फोटो क्लिक करवाई और इसे एक्ट्रेस ने पोस्ट किया। इस फोटो में अल्लू अर्जुन नहीं थे क्योंकि वह ‘डीजे’ फिल्म की रीयूनियन में नहीं आ सके। इस कारण ही पूजा हेगड़े अल्लू अर्जुन को याद कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा हेगड़े और अल्लू अर्जुन की पोस्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
अल्लू अर्जुन ने किया ये वादा
पूजा हेगड़े की इस पोस्ट को अल्लू अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट किया और लिखा- ‘अगली बार जरूर।’ वह ‘डीजे’ की रीयूनियन में अगली बार शामिल होने का वादा पूजा हेगड़े से करते हैं। इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में वेकेशन पर हैं।
इन दिनों पूजा हेगड़े रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह एक हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी।
पूजा हेगड़े की इस पोस्ट को अल्लू अर्जुन ने भी इंस्टाग्राम पर री-पोस्ट किया और लिखा- ‘अगली बार जरूर।’ वह ‘डीजे’ की रीयूनियन में अगली बार शामिल होने का वादा पूजा हेगड़े से करते हैं। इन दिनों अल्लू अर्जुन अपनी फैमिली के साथ अमेरिका में वेकेशन पर हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Coolie Monica Song: 'कुली' के 'मोनिका' में पूजा हेगड़े का दिखा जबरदस्त अंदाज, फैंस ने लुटाया प्यार
पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्मेंइन दिनों पूजा हेगड़े रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। इसके अलावा वह एक हिंदी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आएंगी।