Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pooja Hegde shares exciting update on Thalapathy Vijay Jana Nayagan shooting Wrap up

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने शेयर की सेल्फी, दलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' को लेकर दिया नया अपडेट

Mon, 16 Jun 2025 06:18 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 16 Jun 2025 06:18 PM IST
सार

Jana Nayagan Wrap Up: साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर एक अपडेट शेयर किया है, जिससे उनके फैंस बेहद खुश और उत्साहित हैं।
 

विज्ञापन
Pooja Hegde shares exciting update on Thalapathy Vijay Jana Nayagan shooting Wrap up
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@hegdepooja

विस्तार

दलपति विजय की अगली और आखिरी ड्रामा फिल्म 'जन नायकन' से प्रशंसकों को बहुत अधिक उम्मीदें हैं। इस फिल्म का निर्देशन एच. विनोथ कर रहे हैं। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। वहीं फिल्म को लेकर पूजा ने एक नया अपडेट शेयर किया है, जिसने प्रशंसकों की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

पूजा का पोस्ट
पूजा हेगड़े ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में पूजा के चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। यह खुशी पूजा के चेहरे पर उनकी फिल्म 'जन नायकन' की शूटिंग खत्म होने की है। इसी पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और अब केवल डबिंग बाकी है। इसके साथ ही पूजा ने लिखा रैप अप और लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया। पूजा की इस पोस्ट पर उनके फैंस बेहद खुश हैं। वह लगातार फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसा रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म जय नायकन (Jana Nayagan)
साउथ फिल्म फिल्म 'जय नायकन' में पूजा हेगड़े और विजय दलपति के अलावा बॉबी देओल, गौतम वासुदेव मेनन, ममिता बैजू, प्रियामणि और वरलक्ष्मी सरथकुमार जैसे सितारे भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। केवीएन प्रोडक्शंस की इस पहली तमिल फिल्म में अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है। जन नायकन पोंगल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Bobby Deol: 'लव यू मोस्ट', बॉबी देओल ने बेटे आर्यमन को जन्मदिन की दीं शुभकामनाएं, ताऊ सनी का रिएक्शन हुआ वायरल


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed