फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pooja Hegde dazzles as Monica in Rajinikanth Coolie second single Song Out

Coolie Monica Song: 'कुली' के 'मोनिका' में पूजा हेगड़े का दिखा जबरदस्त अंदाज, फैंस ने लुटाया प्यार

Fri, 11 Jul 2025 06:56 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 11 Jul 2025 06:56 PM IST
सार

Pooja Hegde: आज रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कुली' का दूसरा सिंगल गाना, 'मोनिका' कुछ ही देर पहले रिलीज हुआ है। इस गाने में फैंस को पसंद आ रहा है पूजा का डांस और रेट्रो लुक।
 

विज्ञापन
Pooja Hegde dazzles as Monica in Rajinikanth Coolie second single Song Out
पूजा हेगड़े - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures

विस्तार

थलाइवा रजनीकांत की आगामी फिल्म 'कुली' का दूसरा सिंगल सॉन्ग "मोनिका" आज रिलीज हो चुका है। इस गाने में पूजा ने अपने जबरदस्त डांस से फैंस का दिल जीत लिया है। इस गाने में पूजा रेट्रो अवतार में नजर आईं। 
विज्ञापन

 

कुली से दूसरा सिंगल सॉन्ग "मोनिका" हुआ रिलीज
निर्माताओं ने आज इंस्टाग्राम पर फिल्म कुली से पूजा हेगड़े का दूसरा सिंगल सॉन्ग "मोनिका" शेयर किया। इस लुक में पूजा रेड थाई स्लिट ड्रेस में बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं। पूजा का स्टाइल और डांस दोनों ही फैंस को पसंद आ रहा है। निर्माताओं ने पूजा के इस गाने का वीडियो शेयर किया और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'मोनिका, मेरी प्यारी मोनिका! कुली का दूसरा सिंगल #मोनिका, जिसमें मुख्य भूमिका में हैं@hegdepooja हैं। कुली 14 अगस्त से दुनिया भर में रिलीज होगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)


विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म कुली
लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित 'कुली' में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। रजनीकांत के अलावा फिल्म में कई स्टार कलाकार और आमिर खान का कैमियो है। यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन, उपेन्द्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर, मोनिशा ब्लेसी और काली वेंकट शामिल हैं।
 
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
पूजा का धमाकेदार डांस और लुक देखने के बाद फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'वाह क्या लग रहा है गाना', एक और फैन ने लिखा, 'चार्टबस्टर', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे प्यारा', एक और फैन ने लिखा, 'हमारे रॉकस्टार का एक और धमाकेदार गीत', एक और फैन ने लिखा, 'अगला ट्रेंडिंग गाना', एक और फैन ने लिखा, 'पूजा बेहद खूबसूरत हैं',एक और फैन ने लिखा, 'लाजवाब।'

यह भी पढ़ें: Sreeleela: श्रीलाल ने मियामी से शेयर किया शानदार वीडियो, फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed