Delhi Ganesh: दिल्ली गणेश के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी श्रद्धांजलि
थिरु दिल्ली गणेश के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अभिनेता को याद किया है।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (10 नवंबर) दिग्गज फिल्म अभिनेता थिरु दिल्ली गणेश के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके शानदार अभिनय करियर को याद किया। पीएम ने कहा कि कई पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की क्षमता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “लोकप्रिय फिल्मी हस्ति थिरु दिल्ली गणेश जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उन्हें बेजोड़ अभिनय कौशल का आशीर्वाद प्राप्त था। उन्होंने हर भूमिका को शानदार ढंग से निभाया और कई पीढ़ियों के दर्शकों के साथ जुड़ने की उनकी क्षमता के लिए हमेशा उन्हें याद किया जाएगा। उन्हें थिएटर का भी शौक था। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”
Deeply saddened by the passing of the illustrious film personality, Thiru Delhi Ganesh Ji. He was blessed with impeccable acting skills. He will be fondly remembered for the depth he brought to each role and for his ability to connect with viewers across generations. He was also…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2024
80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के लगभग सभी सितारों के साथ काम करने वाले दिल्ली गणेश का शनिवार रात (9 नवंबर) को 80 साल की उम्र में निधन हो गया था। इंस्टाग्राम पर उनके बेटे महादेवन ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने जानकारी दी कि यह खराब स्वास्थ्य के चलते उनके देहांत हो गया। उनके बेटे ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था, "हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे पिता श्री दिल्ली गणेश का 9 नवंबर को रात करीब 11 बजे निधन हो गया।"
इन पुरस्कारों से हो चुके थे सम्मानित
उन्होंने पासी (1979) में अपने अभिनय के लिए तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार विशेष पुरस्कार जीता और 1994 में कलैमामणि पुरस्कार सहित कई राज्य सम्मान प्राप्त किए। बता दें कि अभिनेता दिल्ली गणेश का अंतिम संस्कार 11 नवंबर को सुबह 10 बजे होगा । उनके निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के सेलेब्स अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Singham Again Flop: रिलीज के 10वें दिन फ्लॉप घोषित हुई ‘सिंघम अगेन’, बजट की बराबरी से भी अभी कोसों दूर