फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Photo of jailed murder accused actor Darshan hanging out emerges sparks debate

Darshan: जेल में सिगरेट के छल्ले उड़ाते दिखे हत्या के आरोपी अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, वायरल तस्वीर पर मचा बवाल

Mon, 26 Aug 2024 12:02 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Mon, 26 Aug 2024 12:02 AM IST
सार

रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर हैं। हालांकि, इसी बीच उनकी एक कथित वायरल तस्वीर पर बवाल मच गया है। 
 

विज्ञापन
Photo of jailed murder accused actor Darshan hanging out emerges sparks debate
दर्शन थुगुदीपा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और पवित्रा गौड़ा समेत कुल 17 लोग न्यायिक हिरासत में हैं। हालांकि, इसी बीच जेल से दर्शन की एक कथित तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। फोटो में दर्शन को परप्पाना अग्रहारा सेंट्रल जेल के अंदर तीन अन्य लोगों के साथ घूमते देखा गया है। इतना ही नहीं वह एक खुली जगह पर कुर्सी पर बैठकर सिगरेट और कॉफी का कप पकड़ आराम फरमाते नजर आए हैं। इस वायरल तस्वीर ने न्यायिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन

वायरल तस्वीर-वीडियो पर मचा बवाल

कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दर्शन थुगुदीपा के साथ बैठे लोगों में उपद्रवी शीटर विल्सन गार्डन नागा और अन्य कैदी नागराज और कुल्ला सीना शामिल हैं। नागराज अभिनेता के मैनेजर और मामले में सह आरोपी भी हैं। इतना ही नहीं दर्शन का एक शख्स के साथ वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक कथित वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, इस बात की पुष्टी नहीं है कि यह तस्वीर और वीडियो जेल परिसर के अंदर की है या फिर अतीत में कहीं और की। साथ ही यह किसी अन्य की तस्वीर और वीडियो के साथ छेड़छाड़ भी हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रेणुकास्वामी के पिता ने की जांच की मांग

हालांकि, वायरल तस्वीर पर बवाल मच चुका है। मृतक रेणुकास्वामी के पिता काशीनाथ एस शिवनागौद्रू ने इसकी जांच करने और इसके पीछे के लोगों को सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, 'ऐसी बातों से यह भावना पैदा हो रही है कि सीबीआई जांच होनी चाहिए। तस्वीर देखकर मुझे आश्चर्य हो रहा है कि वह (दर्शन) अन्य लोगों के साथ हाथ में सिगरेट लिए हुए हैं और कॉफी पी रहे हैं। हमें संदेह हो रहा है कि वह जेल में हैं या नहीं। जेल को जेल ही रहना चाहिए, कुछ और नहीं बनना चाहिए।'

Deepika Padukone: 'सिंघम अगेन' में शक्ति शेट्टी, 'ब्रह्मास्त्र 2' में अमृता के किरदार में लौटेंगीं दीपिका

विज्ञापन

भाजपा नेता का फूटा गुस्सा 

रेणुकास्वामी के पिता ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के न्याय के वादे को याद करते हुए आगे कहा, 'दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए और इससे मेरे बेटे की आत्मा को शांति मिलनी चाहिए। मैं अपने बेटे को खोने का दर्द जानता हूं... हम बहुत दुखी हैं। हमें अब भी पुलिस और सरकार पर भरोसा है।' वहीं, विपक्षी भाजपा ने मांग की है कि गृह विभाग के मंत्री लोगों को यह स्पष्ट करें कि परप्पाना अग्रहारा जेल एक जेल है या महल। पार्टी नेता और एमएलसी एन रवि कुमार ने एक बयान में कहा, यह बेहद निंदनीय है कि जेल अधिकारियों और पुलिस विभाग के जरिए दर्शन को शाही ट्रीटमेंट दी जा रही है। 

Kriti Sanon: कृति सेनन ने बांधे शाहरुख खान के तारीफों के पुल, किंग खान को बताया ‘कूल’

कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

एन रवि कुमार ने अपने बयान में आगे कहा, 'यह कांग्रेस के कुशासन की पराकाष्ठा है... यह राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर करता है। गृह विभाग पूरी तरह से विफल हो गया है।' उन्होंने सरकार से मामले की तुरंत जांच करने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया ताकि भविष्य में जेल में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed