फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Peddi Box Office Collection Day 2 total earning of Ram Charan Film

Peddi Box Office: दूसरे दिन भी 'पेद्दी' ने छापे नोट, बॉक्स ऑफिस पर 'बंदर' समेत इन फिल्मों को किया चित

Fri, 05 Jun 2026 08:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 05 Jun 2026 08:44 PM IST
सार

Peddi Box Office Collection Day 2: राम चरण की अदाकारी वाली फिल्म 'पेद्दी' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था। दूसरे दिन भी इसने भी अच्छा कलेक्शन किया है। जानिए 'पेद्दी' का शुक्रवार का कलेक्शन।

विज्ञापन
Peddi Box Office Collection Day 2 total earning of Ram Charan Film
पेद्दी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ के बेहतरीन कलाकार राम चरण की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म ‘पेद्दी’ चार जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। पहले ही दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन अर्धशतक लगाने के बाद इसके दूसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। जानते हैं कि जान्हवी कपूर की अदाकारी वाली फिल्म का दूसरा दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना हुआ है?

विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 2 total earning of Ram Charan Film
पेद्दी - फोटो : एक्स
'पेद्दी' का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ‘पेद्दी’ ने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 18.97 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देर रात इन आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। पहले दिन इस फिल्म ने 51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इससे पहले पेड प्रिव्यू शोज में इसने 18.50 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह से अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 88.47 करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है।

Peddi Movie Review: तीन घंटे में सबकुछ दिखाने के चक्कर में फंसे ‘पेद्दी’, रामचरण की मेहनत पर किसने फेरा पानी?
विज्ञापन
विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 2 total earning of Ram Charan Film
पेद्दी - फोटो : एक्स
राम चरण की पिछली फिल्म से मुकाबला
'पेद्दी' से पहले राम चरण फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। इस फिल्म ने दूसरे दिन 21.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 350 से 500 करोड़ रुपये में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसका टोटल कलेक्शन 195 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म के मेकर्स को 'पेद्दी' को लेकर राम चरण से काफी उम्मीदें होंगी। अब देखना है कि वीकएंड पर यह फिल्म कितना कलेक्शन करेगी।
विज्ञापन

Peddi Box Office Collection Day 2 total earning of Ram Charan Film
पेद्दी - फोटो : एक्स
इन फिल्मों से है 'पेद्दी' का मुकाबला
फिल्म 'पेद्दी' का बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से मुकाबला है। सिनेमाघरों में आज 'है जवानी तो इश्क होना है' रिलीज हुई है। इस फिल्म ने आज खबर लिखे जाने तक 5.36 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं 'बंदर' ने सिर्फ 29 लाख रुपये कमाए हैं। इन फिल्मों के अलावा सिनेमाघरों में साउथ की फिल्में 'दृश्यम' और 'करुप्पु' भी लगी हुई हैं, जो धीमी रफ्तार से कमाई कर रही हैं। इन चुनौतियों के बावजूद 'पेद्दी' अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Peddi Box Office Collection Day 2 total earning of Ram Charan Film
पेद्दी - फोटो : एक्स
क्या है 'पेद्दी' की कहानी
‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है। पेद्दी जो मन में आता है वो करता है। वो खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति और शहरी लोगों से लड़ाई लड़ता है। पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और अपने ऊपर लगने वाली बोली से पैसे कमाता है। पर एक दिन ऊंची जाति के लोग एक होकर उसे हरा देते हैं। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है ताकि गोल्ड मेडल जीतकर पहचान हासिल कर सके। फिर सम्मान पाने के लिए पेद्दी कुछ ऐसा करता है, जो किसी ने सोचा भी नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed