फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan wife Anna Lezhneva shares actor health update he underwent surgery after health concern

पवन कल्याण की पत्नी अन्ना ने दी अभिनेता की हेल्थ अपडेट, एक दिन पहले हुई थी सर्जरी; जानें कैसी है तबीयत

Sun, 19 Apr 2026 03:38 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 19 Apr 2026 03:38 PM IST
सार

Pawan Kalyan Health Update: पवन कल्याण की पत्नी अन्ना ने उनकी हेल्थ अपडेट दी है। अभिनेता 18 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी सर्जरी हुई थी।

विज्ञापन
Pawan Kalyan wife Anna Lezhneva shares actor health update he underwent surgery after health concern
पवन कल्याण, अन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@anna.konidala

विस्तार

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अभिनेता पवन कल्याण की शनिवार को सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने उन्हें दस दिन आराम करने की सलाह दी है। उपमुख्यमंत्री कार्यालय से उनकी सेहत के बारे में जानकारी दी गई। अब उनकी पत्नी, अन्ना लेजनेवा ने फैंस को अभिनेता की सेहत की अपडेट दी है। 
विज्ञापन


कार्यालय से जारी हुआ बयान
पवन कल्याण के स्वास्थ्य से जुड़ा अपडेट सबसे पहले उपमुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से जारी किया गया। बयान में कहा गया 'उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की शनिवार शाम को सर्जरी हुई। शुक्रवार सुबह, जब वह अपने अधिकारियों के साथ प्रशासनिक मामलों पर चर्चा कर रहे थे, तो अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। पिछले कुछ महीनों से उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं। नतीजतन, अपने निजी डॉक्टरों की सलाह पर, उन्होंने शुक्रवार को अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए और अस्पताल चले गए। उनकी जांच करने के बाद, डॉक्टरों ने उनकी सर्जरी कर दी। डॉक्टरों ने सलाह दी है कि वह एक हफ्ते से दस दिन के आराम के बाद कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय तक सावधानी बरतना जरूरी है। पूरी तरह ठीक होने में अभी और समय लगेगा।'
विज्ञापन

पत्नी अन्ना ने दी हेल्थ अपडेट
इसके बाद पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अभिनेता की सेहत की अपडेट दी है। उन्होंने लिखा 'वह ठीक हो रहे हैं। सब ठीक है। धन्यवाद।'



पवन कल्याण के लिए प्रार्थना
पवन कल्याण की सर्जरी की खबर आने के बाद कई लोगों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उनके लिए प्रार्थना करने वालों में अभिनेता साई धरम तेज, अभिनेता नागा बाबू कोनिडेला शामिल हैं।

पवन कल्याण और अन्ना लेजनेवा के बारे में
रूसी नागरिक अन्ना लेजनेवा  से पवन की पहली मुलाकात फिल्म ‘तीन मार’ के सेट पर हुई थी। 2013 में दोनों ने शादी कर ली। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने अन्ना की बेटी, पोलेना अंजना पवनोवा को अपनी बेटी के तौर पर अपना लिया। उनके बेटे, मार्क शंकर पवनोविच का जन्म 2017 में हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by Anna Konidala (@anna.konidala)


विज्ञापन

पवन कल्याण ने पहले भी की शादी 
इससे पहले पवन की शादी अभिनेत्री रेणु देसाई से हुई थी, जो 2009 से 2012 तक चली। कपल से एक बेटा अकीरा नंदन और बेटी आध्या है। 
उन्होंने 1997 में नंदिनी से शादी की थी और 1999 में वे अलग हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed