फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Ustaad Bhagat Singh praises by south star Chiranjeevi Konidela Director Harish Shankar Expresses

पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के ट्रेलर को चिरंजीवी ने बताया जादू, निर्देशक हरीश शंकर ने जताया आभार

Sun, 15 Mar 2026 02:50 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 15 Mar 2026 02:50 PM IST
सार

Chiranjeevi Konidela Post On Ustaad Bhagat Singh: मेगास्टार चिरंजीवी ने 'उस्ताद भगत सिंह' के ट्रेलर रिलीज होने के बाद पवन कल्याण और हरीश शंकर को शुभकामनाएं दीं। फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर ने चिरंजीवी का आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Ustaad Bhagat Singh praises by south star Chiranjeevi Konidela Director Harish Shankar Expresses
चिरंजीवी और पवन कल्याण - फोटो : X

विस्तार

पवन कल्याण की नई फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। ट्रेलर को लेकर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं आज मेगास्टार चिरंजीवी ने भी ट्रेलर की तारीफ की और साथ ही फिल्म को लेकर एक खास नोट सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। 

विज्ञापन

चिरंजीवी का पोस्ट
चिरंजीवी कोनिडेला ने एक्स पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने पवन कल्याण के अलावा इस फिल्म के निर्देशक हरीश शंकर और पूरी टीम को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं। चिरंजीवी ने तेलुगु में लिखा, 'ट्रेलर ने जादू कर दिया है'। उन्होंने आगे लिखा कि अब अच्छा समय आ गया है 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ उगादी की शुभकामनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश शंकर ने किया रिप्लाई
'उस्ताद भगत सिंह' के निर्देशक हरीश शंकर ने चिरंजीवी की इस पोस्ट पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, 'चिरंजीवी देश से बाहर हैं, फिर भी उन्होंने समय निकालकर ट्रेलर देखा और बधाई दी, यह बहुत बड़ी बात है।' हरीश ने मजाक में लिखा कि चिरंजीवी का 'मेगा आशीर्वाद' मिलने के बाद अब फिल्म तेजी से आगे बढ़ेगी, क्योंकि उनके ट्वीट से माहौल गर्म हो जाता है।'

विज्ञापन

'उस्ताद भगत सिंह' की स्टार कास्ट
फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का प्री-रिलीज इवेंट आज 15 मार्च को हैदराबाद के यूसुफगुडा पुलिस ग्राउंड में शाम 5 बजे से होगा। यह काफी भव्य कार्यक्रम होगा। यह एक एक्शन फिल्म है, जिसे हरीश शंकर ने निर्देशित किया है। इसमें पवन कल्याण मुख्य भूमिका में हैं। बाकी  कलाकारों में श्रीलीला, राशि खन्ना, पार्थिबन, आशुतोष राणा, नवाब शाह, गौतमी शामिल हैं। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है। 

'उस्ताद भगत सिंह' और 'धुरंधर' में होगा क्लैश
'उस्ताद भगत सिंह' उगादी के मौके पर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लगभग 150 करोड़ के बजट पर बनी 'उस्ताद भगत सिंह' का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' से होगा। इसलिए दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। पहले यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी इसी दिन रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब 'टॉक्सिक' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने देवर आनंद के जन्मदिन पर शेयर की प्यारी तस्वीर, बताया मजेदार किस्सा, लिखा- 'काश हम हमेशा...'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed