Hari Hara Veera Mallu: पवन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग-ट्रेलर को लेकर आई नई अपडेट
Pawan Kalyan HHVM: पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है, जिसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि हो चुकी है, जिसको जानकर पवन कल्याण के फैंस खुशी से झूम उठेंगे।
विस्तार
'हरि हर वीरा मल्लू' के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें एक तस्वीर के साथ लिखा, 'पावरस्टार पवन कल्याण गारू ने 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग खत्म कर ली है। शूटिंग धमाकेदार तरीके से पूरी हुई, और आगे जो आने वाला है, वह स्क्रीन पर आग लगा देगा। एक बहुत बड़ा ट्रेलर और ब्लॉकबस्टर गाने आने वाले हैं।'
Powerstar @PawanKalyan Garu finishes shooting for #HariHaraVeeraMallu ⚔️
— Hari Hara Veera Mallu (@HHVMFilm) May 6, 2025
The shoot wraps with a bang, and what’s coming next will set screens on fire! 💥💥
A MASSIVE trailer and Blockbuster songs are on the way! 🔥🔥@AMRathnamOfl @thedeol #SatyaRaj @AgerwalNidhhi… pic.twitter.com/47u3JMPcSk
आज पवन कल्याण के प्रशंसकों के लिए खास दिन है। अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' का लंबे समय से रुका हुआ शेड्यूल पूरा कर लिया है। यह एक पैन-इंडिया पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है।पवन ने शूटिंग पूरी करने के बाद एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे अपने फिल्म के किरदार के रूप में टीम के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में कला निर्देशक थोटा थरानी, निर्देशक एएम ज्योति कृष्णा, निर्माता एएम रत्नम, सिनेमैटोग्राफर मनोज परमहंस और ज्योति कृष्णा की पत्नी ऐश्वर्या भी हैं। फिल्म की रिलीज डेट 30 मई से टाल दी गई है। चर्चा है कि यह अब 12 जून को सिनेमाघरों में आ सकती है।