फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Hari Hara Veera Mallu postponed again Fans upset with makers

Hari Hara Veera Mallu: आगे बढ़ाई गई 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट, पवन कल्याण के फैंस हुए निराश

Wed, 16 Apr 2025 11:36 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 16 Apr 2025 11:36 AM IST
सार

Hara Veera Mallu Postponed: साउथ अभिनेता पवन कल्याण अपनी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर पवन के फैंस भी उत्साहित हैं, लेकिन अब वह फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने से काफी नाराज हो गए हैं।     
 

विज्ञापन
Pawan Kalyan Hari Hara Veera Mallu postponed again Fans upset with makers
हरि हर वीरा मल्लू - फोटो : एक्स

विस्तार

पवन कल्याण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में पवन एक गैंगस्टर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर पवन के फैंस के बीच में काफी उत्साह है, लेकिन अब जबकि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिससे पवन के फैंस बेहद निराश हो गए हैं।
विज्ञापन

 

आगे बढ़ाई गई 'हरि हर वीरा मल्लू' की रिलीज डेट
123 डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, 'हरि हर वीरा मल्लू' की शूटिंग लगभग पांच साल पहले शुरू हुई थी। इस फिल्म को पहले 9 मई 2025 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अभी भी फिल्म की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन का काम बाकी है, जिसकी वजह से यह फिल्म अब 30 मई 2025 को रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इस नई जानकारी से पवन के फैंस बेहद निराश हो गए हैं। जिसकी एक वजह यह भी है कि जब इस फिल्म के पहले पार्ट को बनने में इतना समय लग रहा है, तो दूसरा पार्ट कब रिलीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू'
'हरि हर वीरा मल्लू' को दो भागों में बनाने की योजना है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसे कृष जगरलामुदी और ए.एम. ज्योति कृष्णा ने लिखा और निर्देशित किया है। यह फिल्म पूरी तरह से डाकू वीरा मल्लू के जीवन के ऊपर आधरित है। इस फिल्म में पवन कल्याण के अलावा बॉबी देओल, निधि अग्रवाल, नोरा फतेही और विक्रमजीत विर्क ने मुख्य भूमिका निभाई हैं।

यह भी पढ़ें:
Jr NTR: जूनियर एनटीआर ने पहनी कितने रुपये की एक शर्ट, एक्टर का लग्जरी फैशन इंटरनेट पर मचा रहा है धूम..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed