फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Pawan Kalyan Announces OG Movie Universe In Recent Event

Pawan Kalyan: फिल्म के बंपर कलेक्शन के बीच पवन कल्याण ने सुनाई खुशखबरी, फैंस को मिला ‘ओजी’ यूनिवर्स का तोहफा

Tue, 30 Sep 2025 07:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 30 Sep 2025 07:48 PM IST
सार

OG Movie Universe: इन दिनों साउथ सिनेमा के पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। इसी बीच पवन कल्याण ने फिल्म ‘ओजी’ के यूनिवर्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।

विज्ञापन
Pawan Kalyan Announces OG Movie Universe In Recent Event
पवन कल्याण ने की फिल्म 'ओजी' यूनिवर्स की घोषणा - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

हैदराबाद में पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ की एक स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इस स्क्रीनिंग के बाद पवन कल्याण ने फिल्म ‘ओजी’ के यूनिवर्स का लेकर बात की है। क्या दर्शकों को आगे बड़ा ताेहफा मिलने वाला है? क्या जल्द ही ‘ओजी’ यूनिवर्स की फिल्में पवन कल्याण के फैंस को देखने को मिलेंगी? 

विज्ञापन

पवन कल्याण ने फिल्म ‘ओजी’ की टीम को सराहा 
‘ओजी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद पवन कल्याण काफी खुश, एक्साइटेड दिखे। वह कहते हैं, मैं सभी का शुक्रगुजार हूं। क्या शानदार काम है। किसी भी अच्छे काम के लिए एक बेहतरीन टीम की जरूरत होती है। मुझे सफलता या कलेक्शन के बारे में नहीं पता लेकिन फिल्म ‘ओजी’ देखने लायक है।’  

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: They Call Him OG Movie Review: पवन कल्याण का अलग अंदाज, इमरान हाशमी का काम बढ़िया; बोरिंग है सेकंड हाफ
विज्ञापन
विज्ञापन


‘ओजी’ यूनिवर्स काे लेकर कही ये बात 
पवन कल्याण आगे कहते हैं, ‘रवि चंद्रन गारू और नवीन ने शानदार काम किया है। सबसे अच्छी बात यह है कि हम ‘ओजी’ यूनिवर्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह पूरी तरह से सुजीत की क्रिएशन है। थमन में भी बहुत एबिलिटी है और सुजीत ने इसका पूरा फायदा उठाया है।’ सुजीत और थमन का हाथ पकड़ते हुए पवन कल्याण ने कहा, ‘यह ओजी यूनिवर्स का हिस्सा हैं।’ सोशल मीडिया पर पवन कल्याण का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस खबर से काफी खुश नजर आ रहे हैं। 

 
वर्ल्डवाइड 250 करोड़ के पार ‘ओजी’
फिल्म ‘ओजी’ ने रिलीज के महज चार दिनों के भीतर ही 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है। यह पवन कल्याण के करियर की पहली फिल्म है जिसने शुरुआती वीकेंड पर ही इतना बड़ा आंकड़ा छू लिया है। यह फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है। आज मंगलवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4.76 (शुरुआती आंकड़े) की कमाई की है। भारत में कुल कलेक्शन 152.36 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed