Pavithra Gowda: पवित्रा को पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार, रेणुकास्वामी केस में सुप्रीम कोर्ट ने की जमानत रद्द
Renukaswamy Murder Case: रेणुकास्वामी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने साउथ एक्टर दर्शन के साथ-साथ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की जमानत भी रद्द कर दी है। इसके बाद पुलिस ने पवित्रा गौड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
गुरुवार को रेणुकास्वामी मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर दर्शन की जमानत रद्द की है। इसी मर्डर केस की एक और आरोपी एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा की जमानत भी रद्द की गई है। इसके बाद पुलिस ने एक्ट्रेस को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka | The Police arrest actor Pavitra Gowda after the Supreme Court cancelled the bail granted to her by the High Court in the Renukaswamy murder case.
विज्ञापन
Visuals from outside of Pavithra Gowda's residence. pic.twitter.com/jqf56st025 — ANI (@ANI) August 14, 2025
घर से किया गया गिरफ्तार
पीटीआई के अनुसार रेणुकास्वामी हत्या के मामले में सभी आरोपियों की जमानत रद्द होने की खबर मिलते ही एक टीम पवित्रा गौड़ा के घर पहुच गई। एक्ट्रेस को हिरासत में ले लिया गया। वहीं कन्नड़ एक्टर दर्शन को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन गुरुवार को कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर पुनाजनूर चेकपोस्ट पर उन्हें अपनी कार में देखा गया।
रेणुकास्वामी मर्डर केस क्या है पूरा मामला
साउथ एक्टर दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या की है। इस हत्या में अन्य आरोपी पवित्रा गौड़ा भी हैं। कुछ अन्य लोग भी आरोपी हैं। दरअसल, पवित्रा को रेणुकास्वामी नाम का फैन अश्लील संदेश भेजता था। इस बात से दर्शन नाराज थे। पवित्रा, दर्शन की काफी करीबी हैं। ऐसे में दर्शन पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों के साथ मिलकर रेणुकास्वामी का अपहरण किया, फिर उसे प्रताड़ित किया, इसके बाद उसकी हत्या कर दी। यही मामला अब कोर्ट में हैं।