फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Oscar 2023 Junior NTR RRR Academy Award Nomination 95th Academy Award SS Rajamouli Ram Charan

Oscar 2023: जूनियर एनटीआर ऑस्कर 2023 में करेंगे यह खास काम, अवॉर्ड से पहले बयान देकर जीत लिया दिल

Fri, 10 Mar 2023 01:53 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Fri, 10 Mar 2023 01:53 PM IST
सार

ऑस्कर 2023 में जूनियर एनटीआर भारत को सम्मान दिलाने वाले हैं। इसी को लेकर अभिनेता के बयान ने सभी का दिल जीत लिया है।
 

विज्ञापन
Oscar 2023 Junior NTR RRR Academy Award Nomination 95th Academy Award SS Rajamouli Ram Charan
जूनियर एनटीआर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

95वें ऑस्कर अवॉर्ड पर सभी भारतवासियों की नजरें टिकी हुई हैं। ये अवॉर्ड समारोह सभी देशवासियों के लिए इस लिए गौरवपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि इसमें साउथ के स्टार निर्देशक  एस एस राजामौली की फिल्म ‘आर आर आर’ (RRR) का धांसू गाना ‘नाटू नाटू’ बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नॉमिनेट हुआ है। इतना ही नहीं एस एस राजामौली इस अवॉर्ड शो में अपनी 'आर आर आर' की स्टारकास्ट जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ रेड कार्पेट पर चलते दिखेंगे। इसी को लेकर जूनियर एनटीआर ने अपनी खुशी जाहिर की है साथ ही ऑस्कर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जान उनके फैंस की नजरों में उनके लिए सम्मान और ज्यादा बढ़ गया है। 

विज्ञापन

'ऑस्कर 2023' के लिए एक्साइटेड जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर ने ऑस्कर 2023 में अपने रेड कार्पेट वॉक के लिए खुशी जाहिर करते हुए कहा है, 'मुझे नहीं लगता कि मैं 'आरआरआर' फिल्म के एक अभिनेता के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा।' जूनियर एनटीआर ने अपनी बात को और ज्यादा साफ करते हुए आगे कहा,' मैं भारतीय सिनेमा के एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक भारतीय के तौर पर रेड कार्पेट पर चलूंगा। इस दौरान मेरा दिल गर्व से भरा होगा। ये पूरा भारत होगा जो रेड कार्पेट पर चल रहा होगा।'

यह भी पढ़ें : आरआरआर को अवॉर्ड जीतते देखना है? जानें कहां और कैसे देखें ऑस्कर की लाइव स्ट्रीमिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

अकादमी अवॉर्ड को बताया सबसे बड़ा सम्मान 

जूनियर एनटीआर से पूछा गया कि उन्हें अपनी कई प्रशंसाओं के लिए  'अकादमी अवार्ड' नॉमिनी पाकर कैसा लगा?'  तो इसपर एनटीआर ने हंसते हुए जवाब दिया,'एक अभिनेता और क्या मांग सकता है? साथ ही एक फिल्म निर्माता के लिए इससे बड़ी क्या बात हो सकती है?' 

विज्ञापन

जूनियर एनटीआर ने फैंस का जताया आभार

बताते चलें कि जूनियर एनटीआर इस हफ्ते के आखिर में आयोजित होने वाले 95वें अकादमी पुरस्कार समारोह के लिए अमेरिका जा पहुंचे हैं, जहां एक्टर का पूरी गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर आए फैंस का प्यार देखते हुए जूनियर एनटीआर ने कहा,'आप लोगों से मुझे बेइंतहा प्यार मिला है और मैं भी आपको बेहद प्यार करता हूं। आप सब मेरे भाई हो, हालांकि हम खून के रिश्ते में नहीं हैं लेकिन हमारा रिश्ता खून के रिश्ते से कहीं ज्यादा मजबूत है। आप सबका ऋणी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed