फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ncw Issues Summons To Nora Fatehi And Sanjay Dutt For Vulgar Sarke Chunar Teri Sarke Song

'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर विवाद जारी, नोरा और संजय दत्त की बढ़ सकती है मुश्किलें; NCW ने लिया बड़ा एक्शन

Thu, 19 Mar 2026 02:06 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 19 Mar 2026 02:06 PM IST
सार

Nora Fatehi Dance Video: नोरा फतेही के नए गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के लिरिक्स से लेकर डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अब इसपर नेशनल कमीशन फॉर वूमेन ने भी कड़ा एक्शन लिया है। 

विज्ञापन
Ncw Issues Summons To Nora Fatehi And Sanjay Dutt For Vulgar Sarke Chunar Teri Sarke Song
नोरा फतेही 'सरके चुनर तेरी सरके' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नोरा फतेही और संजय दत्त का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज के बाद से ही विवादों में है। अब नेशनल कमीशन फॉर वूमेन ने भी इस गाने को लेकर बड़ा एक्शन लिया है, जिसकी वजह से संजय दत्त और नोरा फतेही की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

विज्ञापन


नोरा फतेही, संजय दत्त समेत कुछ लोगों को समन
नेशनल कमीशन फॉर वूमेन (NCW) ने गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे विवाद के बाद एक्ट्रेस नोरा फतेही, एक्टर संजय दत्त और कुछ अन्य लोगों को समन भेजा है। कमीशन ने अपने बयान में कहा कि गाने का कंटेंट पहली नजर में अश्लील, आपत्तिजनक और सेक्सुअली सजेस्टिव लगता है।
विज्ञापन


साथ ही यह भारतीय न्याय संहिता (BNS), IT एक्ट और POCSO एक्ट के नियमों का उल्लंघन करता हुआ नजर आ रहा है। NCW ने कहा कि उसने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले का खुद संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमीशन ने गीतकार रकीब आलम, KVN ग्रुप के प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और किरण कुमार को भी 24 मार्च को पेश होने के लिए बुलाया है। सभी से कहा गया है कि वे जरूरी दस्तावेजों के साथ हाजिर हों। कमीशन ने चेतावनी दी है कि अगर कोई पेश नहीं होता है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जा सकती है।

Ncw Issues Summons To Nora Fatehi And Sanjay Dutt For Vulgar Sarke Chunar Teri Sarke Song
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

नोरा फतेही और सिंगर ने दी सफाई 
विवाद बढ़ने के बाद नोरा फतेही और सिंगर रकीब आलम दोनों ने खुद को इससे अलग कर लिया है। नोरा ने कहा कि उन्होंने कन्नड़ वर्जन तीन साल पहले शूट किया था और जब उन्होंने हिंदी वर्जन सुना, तो उन्होंने पहले ही मेकर्स को इस पर आपत्ति जताई थी।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


वहीं, रकीब आलम ने कहा कि उन्होंने भी मेकर्स को चेतावनी दी थी कि हिंदी लिरिक्स अश्लील हैं। उनका कहना है कि उन्हें कन्नड़ गाने का सीधा अनुवाद करने को कहा गया था और उन्होंने वही किया। कन्नड़ गाने के बोल खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने लिखे थे।

किस फिल्म का है गाना?
यह गाना अपकमिंग कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसे हाल ही में यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। गाने के बोलों को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद इसे प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और इसमें ध्रुव सरजा लीड रोल में हैं। फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed