फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Naga Chaitanya Moves Delhi High Court Over Claims He Cheated On Samantha Ruth Prabhu

नागा चैतन्य ने बर्बाद किया सामंथा रुथ प्रभु का करियर! अभिनेता पर लगे ऐसे आरोप; हाईकोर्ट में दायर किया मुकदमा

Sat, 30 May 2026 09:58 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sat, 30 May 2026 09:58 PM IST
सार

Naga Chaitanya: नागा चैतन्य ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। उनका आरोप है कि कुछ खबरों में उन्हें लेकर गलत दावे किए गए। कुछ में उन्हें यह दिखाया गया कि उन्होंने सामंथा का करियर बर्बाद कर दिया।
 

विज्ञापन
Naga Chaitanya Moves Delhi High Court Over Claims He Cheated On Samantha Ruth Prabhu
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : एक्स

विस्तार

साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य सामंथा रुथ प्रभु से अलग होने को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। अभिनेता ने 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से शादी की थी और 2021 में उनसे अलग हो गए थे। ऐसे में अभिनेता ने दिल्ली हाईकोर्ट में अर्जी देकर ऑनलाइन कंटेंट से सुरक्षा मांगी है। उनका कहना है कि यह कंटेंट उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करता है और उनकी इज्जत को नुकसान पहुंचाता है। अभिनेता ने कोर्ट का दरवाजा तब खटखटाया जब उनके तलाक को लेकर कई बिना पुष्टि वाली खबरें चलाई गईं। उनके ऊपर बेवफाई के आरोप भी लगे। ऐसे में दिल्ली हाईकोर्ट ने नागा चैतन्य को पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़े मामले में अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।

विज्ञापन

अभिनेता ने मुकदमा दायर किया
एएनआई के मुताबिक नागा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपने नाम, फोटो, शक्ल और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल को लेकर कोर्ट में अर्जी दी। इसमें वे दावे भी शामिल थे कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी के साथ बेवफाई की थी। उनका आरोप है कि कई प्रोडक्ट उनकी पहचान का गलत इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने इन सभी चीजों से सुरक्षा मांगने के लिए एक मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Naga Chaitanya Moves Delhi High Court Over Claims He Cheated On Samantha Ruth Prabhu
नागा चैतन्य, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : एक्स
कब होगी अगली सुनवाई?
इस मामले की सुनवाई 29 मई को दिल्ली हाईकोर्ट की जस्टिस ज्योति सिंह ने की। सुनवाई के दौरान, उनके वकील ने कोर्ट को बताया कि कुछ ऑनलाइन कंटेंट में दावा किया गया कि उन्होंने सामंथा का करियर बर्बाद कर दिया। वकील ने कोर्ट से कहा, 'यह ट्रोलिंग है, यह सही आलोचना नहीं है।'

100 करोड़ी बनने से कुछ ही दूर 'दृश्यम 3', जानें वीकएंड पर बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही 'करुप्पु' की कमाई?

विज्ञापन

Naga Chaitanya Moves Delhi High Court Over Claims He Cheated On Samantha Ruth Prabhu
सामंथा रूथ और नागा चैतन्य - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रिश्ते पर क्या बोले नागा चैतन्य?
नागा चैतन्य ने अपने तलाक को लेकर रॉ टॉक्स विद वीके से बातचीत में कहा 'हम एक-दूसरे का सम्मान करते हुए जीते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि मुझे और कोई सफाई देने की क्या जरूरत है। हम दोनों आगे बढ़ रहे हैं और अपनी-अपनी जिंदगी जी रहे हैं।'
सामंथा रूथ प्रभु से तलाक के बाद, नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। बाद में, सामंथा ने दिसंबर 2025 में फिल्म निर्माता राज निदिमोरु से शादी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed