फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mrunal Thakur to cast opposite allu arjun in atlee film Janhvi Kapoor Deepika Padukone also Considered reports

Atlee-Allu Arjun: एटली की फिल्म के लिए हीरोइन फाइनल, अब अल्लू अर्जुन के साथ रोमांस करेगी ये अभिनेत्री!

Fri, 25 Apr 2025 07:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 25 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

Atlle-Allu Arjun Film: एटली और अल्लू अर्जुन की नई फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबर है कि अब फिल्म को उसकी नायिका मिल गई है, जो अभिनेता के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। 

विज्ञापन
Mrunal Thakur to cast opposite allu arjun in atlee film Janhvi Kapoor Deepika Padukone also Considered reports
एटली-अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

एक फिल्म जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार है, वह है अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म जिसे एटली द्वारा निर्देशित किया जाएगा। इस फिल्म की घोषणा कुछ दिनों पहले अभिनेता के जन्मदिन पर की गई थी। फिल्म से जुड़ी जानकारियां पाने के लिए फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। वहीं, अब खबर है कि फिल्म के लिए मुख्य नायिका को चुन लिया गया है।

विज्ञापन

मृणाल ठाकुर होंगी फिल्म का हिस्सा
एटली की फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ अभिनेत्री मृणाल ठाकुर नजर आएंगी। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, लीड फीमेल रोल के लिए मृणाल को चुना गया है। रिपोर्ट के अनुसार, वह इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ रोमांस करती नजर आएंगी और अभिनेत्री ने गुरुवार को मुंबई में लुक टेस्ट दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म में उनका लुक उनकी पिछली साउथ फिल्मों से अलग होगा।
Bhool Chuk Maaf: भूल चूक माफ का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे राजकुमार राव-वामिका, फैंस को दिया सरप्राइज

विज्ञापन
विज्ञापन

कई अभिनेत्रियों पर चर्चाएं जारी
मृणाल ही नहीं, फिल्म में अन्य महिला प्रधान भूमिकाएं भी होंगी। कथित तौर पर जान्हवी कपूर और दीपिका पादुकोण को भी फिल्म के लिए चुना जा रहा है और दीपिका एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म को साइन करने के बहुत करीब हैं। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मेकर्स प्रियंका चोपड़ा, श्रद्धा कपूर, सामंथा रुथ प्रभु, दिशा पटानी और जान्हवी कपूर पर विचार कर रहे हैं और अब मृणाल और दीपिका के नाम की खबरें आई हैं।
Payal Kapadia: 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की निर्देशक को मिला फ्रांसीसी नागरिक सम्मान, पायल कपाड़िया ने जताई खुशी

विज्ञापन

आधिकारिक एलान का इंतजार
हालांकि, इन खबरों पर अल्लू अर्जुन या एटली की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। साथ ही अनाम फिल्म की आधिकारिक रिलीज की तारीख भी अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन कथित तौर पर फिल्म 2027 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर आएगी। अनाउंसमेंट वीडियो के जरिए संकेत मिला था कि एटली और अल्लू अर्जुन फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के लिए अमेरिका गए थे और हॉलीवुड फिल्मों पर काम कर चुके वीएफएक्स एक्सपर्ट्स से मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed