फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajkumar Rao Vamika Gabbi Reached Jaipur To Promote Film Bhool Chuk Maaf

Bhool Chuk Maaf: भूल चूक माफ का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे राजकुमार राव-वामिका, फैंस को दिया सरप्राइज

Fri, 25 Apr 2025 06:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 25 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी। हाल ही में राजकुमार और हीरोइन वामिका गब्बी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए जयपुर पहुंचे। जयपुर में वह कई जगहों पर गए और अपने फैंस को सरप्राइज दिया। 

विज्ञापन
Rajkumar Rao Vamika Gabbi Reached Jaipur To Promote Film Bhool Chuk Maaf
फिल्म 'भूल चूक माफ' का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे राजकुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

शादी पर आधारित फिल्म हो, उसमें जॉनर कॉमेडी का हो तो राजकुमार राव ऐसी कहानी में हीरो बने नजर आते हैं। जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी राजकुमार लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 9 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ही राजकुमार और वामिका को जयपुर में देखा गया। 

विज्ञापन


गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे राजकुमार 
जयपुर में पहुंचकर सबसे पहले राजकुमार राव गोविंद देव जी के मंदिर गए। मंदिर में उन्हें मन्नत का धागा बांधते हुए देखा गया। जब राजकुमार मंदिर पहुंचे थो कई फैंस भी उन्हें देखने पहुंचे। गले में फूलों की माला डाले राजकुमार राव नजर आ रहे थे। मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का पहला गाना रिलीज, राजकुमार राव और वामिका गब्बी का दिखा रोमांटिक अंदाज 
विज्ञापन
विज्ञापन

राजमंदिर सिनेमा में दिया फैंस को सरप्राइज 
गोविंद देव जी मंदिर जाने के बाद राजकुमार राव और वामिका गब्बी जयपुर के राजमंदिर सिनेमा देखे गए। दोनों ने फैंस को बड़े ही अनोखे अंदाज में सरप्राइज दिया। दोनों एक बड़े से हार्ट कटआउट के पीछे से दर्शकों के सामने आए। फैंस भी राजकुमार राव और वामिका को देखकर काफी खुश दिखे। 

ये खबर भी पढ़ें:Rajkummar Rao: शादी पर केंद्रित हैं राजकुमार राव की ये फिल्में, किसी में हंसी तो किसी में आएंगे आंसू  
 

Rajkumar Rao Vamika Gabbi Reached Jaipur To Promote Film Bhool Chuk Maaf
फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

ये है फिल्म की कहानी-कलाकार 
राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी शादी से जुड़ी है लेकिन इसमें टाइम लूप का कॉन्सेप्ट भी है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। यही दिन बार-बार आता है। इस टाइम लूप से राजकुमार का किरदार कैसे बाहर निकलता है, यही फिल्म की कहानी है। करण शर्मा निर्देशित इस फिल्म में संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed