{"_id":"680b954bb96cefc79b0bacab","slug":"all-we-imagine-as-light-director-payal-kapadia-receives-french-honour-after-historic-cannes-grand-prix-win-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Payal Kapadia: 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की निर्देशक को मिला फ्रांसीसी नागरिक सम्मान, पायल कपाड़िया ने जताई खुशी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Payal Kapadia: 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' की निर्देशक को मिला फ्रांसीसी नागरिक सम्मान, पायल कपाड़िया ने जताई खुशी
Fri, 25 Apr 2025 07:30 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 25 Apr 2025 07:30 PM IST
सार
Payal Kapadia: फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया को फ्रांस सरकार ने उनके सिनेमा और भारत-फ्रांस के सांस्कृतिक रिश्तों में शानदार योगदान के लिए सम्मानित किया है।
विज्ञापन
पायल कपाड़िया को मिला फ्रांसीसी नागरिक सम्मान
- फोटो : इंस्टाग्राम@payalkapadiafilm
विस्तार
77वें कान फिल्म महोत्सव में एक बड़ा पुरस्कार जीतकर इतिहास रचने वाली कपाड़िया फ्रांसीसी नागरिक सम्मान मिला है। वह इस सम्मान से बेहद खुश हैं और उन्होंने इस पर अपनी खुशी भी जताई है।
विज्ञापन
पायल को मिला फ्रांस का बड़ा सम्मान
एएनआई की एक खबर के मुताबिक, बुधवार को मुंबई के पेडर रोड स्थित फ्रांसीसी निवास पर आयोजित एक समारोह में उन्हें "ऑफिसियर डान्स एल'ऑर्ड्रे डेस आर्ट्स एट डेस लेट्रेस" पुरस्कार दिया गया। यह फ्रांस का एक बड़ा सम्मान है, जो कला और संस्कृति में योगदान के लिए दिया जाता है।

पायल से पहले इन हस्तियों को भी मिल चुका है यह सम्मान
पायल ने इस मौके पर खुशी जताई और फ्रांस सरकार का स्वतंत्र सिनेमा के समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। इस सम्मान के साथ वे अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और लता मंगेशकर जैसे भारतीय कलाकारों की सूची में शामिल हो गई हैं।
यह भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के अलावा 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कौन रही हिट और फ्लॉप

View this post on Instagram
यह भी पढ़ें:
Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की 'ग्राउंड जीरो' के अलावा 10 फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कौन रही हिट और फ्लॉप
पायल का सफर
पायल का सिनेमाई सफर 2017 में शुरू हुआ, जब उनकी शॉर्ट फिल्म "आफ्टरनून क्लाउड्स" को कान फिल्म फेस्टिवल में चुना गया। उनकी पहली डॉक्यूमेंट्री "ए नाइट ऑफ नोइंग नथिंग" ने गोल्डन आई अवार्ड जीता। 2024 में उनकी फीचर फिल्म "ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट" ने कान में ग्रैंड प्रिक्स जीता, जिससे वे 30 साल में मुख्य प्रतियोगिता में पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय निर्देशक बनीं। इस फिल्म को गोल्डन ग्लोब नामांकन और कई अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले। फ्रांस में बनी यह फिल्म ऑस्कर की अंतरराष्ट्रीय श्रेणी के लिए फ्रांस की आधिकारिक प्रविष्टि भी थी।
यह भी पढ़ें:
HIT 3 Song Thanu: 'हिट 3' का तीसरा गाना 'थानु' हुआ रिलीज, गाने में रोमांस की जगह दिखा धांसू एक्शन..