Patriot Teaser X Reaction: मोहनलाल-ममूटी का डबल धमाका, यूजर्स बोले- ‘पेट्रियट’ मलयालम सिनेमा की बेस्ट फिल्म
Mohanlal And Mammootty Film Patriot Teaser Reaction: गुरुवार को साउथ सुपरस्टार ममूटी और मोहनलाल ने डबल धमाका कर दिया। यह दोनों दिग्गज कलाकार फिल्म ‘पेट्रियट’ में नजर आएंगे। मेकर्स ने इस फिल्म का टीजर रिलीज किया है। टीजर काे देखकर यूजर्स ने एक्स (ट्विटर) पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं।
विस्तार
साउथ सिनेमा के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है, मोहनलाल और ममूटी के अलावा फहाद फासिल फिल्म ‘पेट्रियट’ में नजर आएंगे। यह तिकड़ी अपनी एक्टिंग, एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करेगी। महेश नारायणन निर्देशित इस फिल्म के टीजर को देखकर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। किसी को टीजर पसंद आया है, कई फैंस मोहनलाल और ममूटी को साथ देखकर खुश हैं। वहीं कुछ फैंस निराश भी हुए।
फैंस को भाया दिग्गज स्टार्स का एक्शन अंदाज
फिल्म ‘पेट्रियट’ के टीजर में मोहनलाल और ममूटी को साथ देखकर उनके फैंस दीवाने से हो गए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘क्या सीन्स हैं, खासकर ममूटी और मोहनलाल को साथ देखने का मतलब है कि कमाल का कंटेंट होने वाला है।’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘पूरा टीजर ही कमाल है, खासकर फाइट सीन्स में ममूटी का लुक बेहतरीन है।’ एक और फैन को खुशी है कि ममूटी और मोहनलाल 12 साल बाद साथ नजर आ रहे हैं। वह ट्विटर पर लिखता है, ‘एक बात तो तय है कि यह मलयालम सिनेमा की बेस्ट फिल्म होने वाली है।’
This Look and Those Fight Scenes >>> Whole Teaser !!! 😎✊🔥#Patriot #Mammootty pic.twitter.com/sqPxiKANRi
विज्ञापन विज्ञापन— Gk Krishnamoorthi ⚠️ (@_Mr_GK369) October 2, 2025
Just watched #Patriot Teaser!
— V Sreenath (@IamVSreenath) October 2, 2025
Mind-blowing visuals, especially the looks of Mammootty and Mohanlal! Seems to be a highly powerful content.
❤️🔥#Mammootty #Mohanlal #Patriot pic.twitter.com/cWbcxKGV5g
Mohanlal in PATRIOT 🔥 – this fight scene instantly gave me Dong Lee vibes!
— Ananthajith Asokkumar 🇮🇳 (@iamananthajith) October 2, 2025
Lalettan’s look and swag in the teaser are just next level…! 🔥
Hoping Mahesh Narayanan cooks this one to perfection…! 🤞🏻#Patriot #Mohanlal #Mammootty pic.twitter.com/eQR5baNelq
कुछ फैंस निराश भी हुए
एक तरफ तो मोहनलाल और ममूटी के फैंस ‘पेट्रियट’ के टीजर को देखकर खुश हैं। वहीं कुछ फैंस को निराशा भी हुई। एक यूजर लिखता है, ‘क्या आप मलयालम सिनेमा के बड़े सितारों को एक साथ लाते हुए टीजर इसी तरह बनाते हैं? ‘पेट्रियट’ के मेकर्स कुछ तो शर्म करो। कमजोर बैकग्राउंड स्कोर, घटिया कट और घटिया कलर ग्रेडिंग ने टीजर को बेकार बना दिया है।’ एक और फैन ने कमेंट किया, ‘टीजर निराशाजनक है, कोई हाइप क्रिएट नहीं करता है। ममूटी और मोहनलाल की मौजूदगी भी इसे और बेहतर नहीं बना पाई। म्यूजिक भी कमजोर लगता है। हालांकि, एक्शन सीक्वेंस दमदार लगते हैं।'
Seriously asking, is this how you make a teaser in which the BIGMs of malayalam cinemas is uniting together??
— MH (@muvholic) October 2, 2025
Have some shame #Patriot makers!!
Weak bgm, worst cuts and bad colour grading!
Flat teaser!!! No hopes on this as the makers dont have any dedication for this🥱 pic.twitter.com/uozkpd2CyF
#Patriot teaser is underwhelming, not exactly a hype raiser❗
— Mohammed Ihsan (@ihsan21792) October 2, 2025
Even Mammootty and Mohanlal’s presence didn’t elevate it, and Sushin’s score feels weak. The action sequences, however, do look solid. pic.twitter.com/u5LdK6pVuG
टीजर में दिखी जासूसी कहानी की झलक
फिल्म के टीजर की बात करें तो इसमें जासूनी कहानी की फिल्म मिलती है। साथ ही दिग्गज कलाकार एक्शन करते हुए दिखे। फिल्म में मोहनलाल, ममूटी और फहाद फासिल के अलावा नयनतारा, रेवती और कुंचको बोबन भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट का जिक्र अभी मेकर्स ने नहीं किया है।
