फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Megastar Chiranjeevi visited former Telangana CM KCR At Hyderabad Hospital After Hip Replacement Surgery

Chiranjeevi: केसीआर से अस्पताल मिलने पहुंचे चिरंजीवी, तेलंगाना के पूर्व सीएम के स्वास्थ्य का जाना हालचाल

Tue, 12 Dec 2023 12:33 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 12:33 AM IST
सार

के.चंद्रशेखर राव हैदराबाद के अस्पताल में हैं, जहां 7 दिसंबर को गिरने के बाद उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। ऐसे में चिरंजीवी यशोदा अस्पताल पहुंचे, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं।

विज्ञापन
Megastar Chiranjeevi visited former Telangana CM KCR At Hyderabad Hospital After Hip Replacement Surgery
चिरंजीवी, केसीआर - फोटो : social media

विस्तार

अपनी मसाला फिल्मों से सबका मनोरंजन करने वाले मेगास्टार चिरंजीवी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी फिल्मों के चलते लाइमलाइट में रहने वाले चिरंजीवी आज हैदराबाद के अस्पताल में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मिलने की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, केसीआर हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती हैं, वहां उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई है। इसकी वजह से आज मेगास्टार चिरंजीवी ने अस्पताल में केसीआर से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।  

विज्ञापन

चिरंजीवी ने की केसीआर से मुलाकात
के.चंद्रशेखर राव हैदराबाद के अस्पताल में हैं, जहां 7 दिसंबर को गिरने के बाद उनकी हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई थी। ऐसे में चिरंजीवी यशोदा अस्पताल पहुंचे, जहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आईं। अभिनेता ने बीआरएस प्रमुख के साथ गर्मजोशी से बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। चिरंजीवी ने केसीआर के डॉक्टर्स से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में बात करके सारी जानकारी ली। अभिनेता के साथ केसीआर के बेटे और पूर्व मंत्री केटीआर, बेटी कविता और भतीजे संतोष कुमार भी थे।
विज्ञापन


जल्द ठीक होंगे केसीआर
केसीआर के साथ हुई मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए चिरंजीवी ने खुलासा किया कि केसीआर की सेहत में काफी सुधार है और वह जल्द ही अपनी नॉर्मल जिंदगी में वापस लौट आएंगे। चिरंजीवी ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर्स की टीम की भी सराहना की और सर्जरी के 24 घंटे के भीतर केसीआर को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। अभिनेता ने खुलासा किया कि केसीआर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के बारे में भी उनसे बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरंजीवी के फिल्में
चिरंजीवी को भारतीय सिनेमा के सबसे सफल सितारों में से एक माना जाता है। अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अगली बार फिल्म 'मेगा 157' में दिखाई देंगे। बता दें, यह फिल्म का अस्थायी शीर्षक है। मेगास्टार ने अगस्त में अपने जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा की थी। चिरंजीवी को आखिरी बार एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'भोला शंकर' में देखा गया था। मेहर रमेश द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2015 की तमिल हिट 'वेधालम' की रीमेक थी। इसमें तमन्ना भाटिया और कीर्ति सुरेश भी मुख्य भूमिका में थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed