फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vishnu Manchu upcoming movie Kannappa pre release event locked Here what you need to know

Kannappa: कन्नप्पा प्री-रिलीज इवेंट की तारीख हुई तय, जानिए विष्णु मांचू की फिल्म का कार्यक्रम कहां होगा

Thu, 19 Jun 2025 06:08 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Jun 2025 06:08 PM IST
सार

Kannappa Pre-Release Event: तेलुगु अभिनेता विष्णु मांचू की आगामी फिल्म 'कन्नप्पा' की रिलीज से पहले इसके प्री-रिलीज इवेंट की तैयारी जोरो पर है। जानिए कब और कहां होगा फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट।
 

विज्ञापन
Vishnu Manchu upcoming movie Kannappa pre release event locked Here what you need to know
'कन्नप्पा' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

विष्णु मांचू की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून, 2025 को कई भाषाओं में भव्य रिलीज के लिए तैयार है। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी यह पौराणिक फिल्म बड़े बजट की है और शानदार दृश्यों का वादा करती है। फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन

कब होगा प्री-रिलीज इवेंट
123 तेलुगु डॉट कॉम की एक खबर के अनुसार, कन्नप्पा के निर्माताओं ने 21 जून, 2025 को हैदराबाद में शाम 6 बजे एक प्री-रिलीज इवेंट की घोषणा की है। उम्मीद है कि आयोजन स्थल और मुख्य अतिथि की डिटेल जल्दी ही आधिकारिक तौर पर शेयर की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म कन्नप्पा
बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू के अलावा अक्षय कुमार, मोहनलाल, मोहन बाबू, प्रभास, काजल अग्रवाल, सरथकुमार, प्रीति मुकुधन, मधुबाला जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। 24 फ्रेम्स फैक्ट्री और एवीए एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत स्टीफन देवसी ने दिया है। इस फिल्म से विष्णु मांचू के छोटे बेटे अवराम अपना तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Viral Video: लंदन की सड़कों पर बेफिक्र घूमते नजर आए जान्हवी-शिखर, यूजर बोले- 'खुली सड़क में घूम रहे हैं...'
 
विज्ञापन

अवराम का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू
हाल ही में एक्टर विष्णु ने अपने बेटे के डेब्यू को लेकर इंस्टाग्राम पर फिल्म 'कन्नप्पा' एक बीटीएस वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'मेरा छोटा अवराम कन्नप्पा में अपना डेब्यू कर रहा है। उसे सेट पर आते देखना, उसकी लाइनें बोलना और इस सपने को जीना, मेरे जीवन के सबसे भावुक पलों में से एक रहा है।'  

यह भी पढ़ें: Video: भाई उमर के साथ वेकेशन पर गईं नोरा फतेही, शेयर किया मजेदार वीडियो; फैंस ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed