Mansoor-Trisha: मंसूर अली खान की जमानत याचिका खारिज, तृषा पर दिए 'रेप और बेडरूम' वाले बयान पर जारी हुआ था समन
तृषा विवाद मामले में मंसूर अली खान की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसके बाद अभिनेता चेन्नई पुलिस के सामने पेश हुए।
विस्तार
साउथ अभिनेता मंसूर अली खान अभिनेत्री तृषा पर किए गए विवादित टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। तृषा और मंसूर के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस मामले में चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स ऑल वुमेन पुलिस स्टेशन ने मंसूर को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उन्हें पूछताछ के लिए 23 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया था। आज अभिनेता को पुलिस स्टेशन में पेश होना था, लेकिन इससे पहले ही आज उन्होंने कहा कि वे स्वास्थ्य कारणों से पेश नहीं हो पाएंगे, लेकिन अब वे पुलिस के सामने पेश हो गए हैं।
जमानत याचिका हुई खारिज
इससे पहले मंसूर की अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली गई थी, क्योंकि याचिका में कमियां थीं। 'लियो' की सह-कलाकार तृषा और अन्य अभिनेत्रियों पर की गई मंसूर की अपमानजनक टिप्पणियों पर काफी प्रतिक्रिया सामने आई। आज 23 नवंबर को अभिनेता ने इन अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर अपने खिलाफ दर्ज मामले को लेकर सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।
Vadh 2: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म 'वध' का बनेगा सीक्वल, आईएफएफआई गोवा में निर्माताओं का बड़ा एलान
पुलिस स्टेशन पहुंचे अभिनेता
हालांकि, याचिका में कमी होने के कारण याचिका वापस लेनी पड़ी। कथित तौर पर सत्र अदालत के न्यायाधीश ने अदालत का समय बर्बाद करने के लिए अभिनेता को फटकार लगाई। इस बीच अफवाह उड़ी थी कि गिरफ्तारी के डर से मंसूर फरार हो गए हैं। वहीं अब, एक बयान जारी कर बीमारी का दावा करने और कल तक का समय देने का अनुरोध करने के बावजूद मंसूर अब पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं।
December 2023 Hollywood: ‘डंकी’ के आगे पीछे रिलीज हो रहीं ये हॉलीवुड फिल्में, सीधा मुकाबला सुपरहीरो फिल्म से
तृषा से माफी नहीं मांगेंगे अभिनेता
इस मामले में बड़ी आलोचना झेलने के बावजूद मंसूर अली खान ने कहा था कि वे तृषा से माफी नहीं मांगेंगे। मेगास्टार चिरंजीवी, 'लियो' निर्देशक लोकेश कनगराज और कई अन्य लोगों ने उनके बयानों के लिए उनकी आलोचना की थी। दरअसल, मंसूर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि उन्होंने सोचा था कि फिल्म में तृषा के साथ वे कोई बेडरूम में जाकर बलात्कार का सीन फिल्माएंगे, लेकिन उन्हें तृषा से मिलवाया ही नहीं गया। इस बयान के बाद से बवाल खड़ा हो गया है। अभिनेता के बयान पर तृषा ने कहा था कि वे अब अभिनेता के साथ जिंदगी में कभी काम नहीं करेंगी।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीवी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी