Mammootty: क्या सच में कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं ममूटी, अभिनेता की टीम ने बयान जारी कर बताया सच
मलयालम सुपरस्टार ममूटी को लेकर खबरें आ रही थीं कि अभिनेता कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। हालांकि, अब उनकी टीम ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और बयान जारी किया है।
विस्तार
मलयालम अभिनेता ममूटी के बारे में कई तरह की खबरें आ रही थीं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि 73 वर्षीय अभिनेता को कैंसर हो गया है और वे फिल्मों से ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि, उनकी टीम ने अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि यह सब फर्जी खबरें हैं। टीम ने यह भी आश्वासन दिया कि मलयालम सुपरस्टार छुट्टी पर हैं और रमजान के लिए उपवास कर रहे हैं और जल्द ही काम पर लौट आएंगे।
फिल्म की टीम का बयान
ममूटी की पीआर टीम की ओर से मिड डे को दिए गए बयान में कहा गया, 'यह झूठी खबर है। वह छुट्टी पर हैं, क्योंकि वह रमजान के लिए उपवास कर रहे हैं। वह इस वजह से अपने शूटिंग शेड्यूल से भी ब्रेक पर हैं। दरअसल, ब्रेक के बाद वह मोहनलाल के साथ महेश नारायणन की फिल्म की शूटिंग पर वापस लौट जाएंगे।'
F1 Trailer: बूढ़े रेसर बन फॉर्मूला वन की रेस जीतने निकले ब्रैड पिट, 48 घंटे के अंदर ट्रेलर को मिले इतने व्यूज
फिल्म के कलाकार
ममूटी और मोहनलाल अभिनीत महेश नारायणन की फिल्म का पहला शेड्यूल श्रीलंका में शुरू हो गया है। यह मल्टी-स्टारर मलयालम फिल्म उद्योग के दो सबसे बड़े सितारों, ममूटी और मोहनलाल को एक दशक से भी अधिक समय के बाद एक साथ स्क्रीन पर ला रही है। अस्थायी रूप से एमएमएमएन (ममूटी, मोहनलाल, महेश नारायणन) शीर्षक वाली इस फिल्म में फहद फासिल, कुंचाको बोबन, नयनतारा, दर्शना राजेंद्रन जैसे कलाकार भी हैं।
Tejasswi Prakash: तेजस्वी ऑस्ट्रेलिया के मास्टरशेफ गेरी से मिलीं, यूजर्स ने कर डाली अभिनेत्री की तारीफ
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में ममूटी ने अपनी आगामी फिल्म बाजूका का एक नया पोस्टर जारी किया। 2023 में घोषित की गई इस फिल्म के निर्माण और पोस्ट-प्रोडक्शन में कई बार देरी हुई। हालांकि, अब यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बाजूका एक एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन नवोदित दीनो डेनिस ने किया है और इसमें गौतम वासुदेव मेनन के साथ बाबू एंटनी, ईश्वर्या मेनन, नीता पिल्लई, गायत्री अय्यर और कई अन्य जाने-माने कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं।