फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mammootty mother Fathima Ismail passes away at the age of 93 in kochi due to age related illness

Mammootty Mother: सुपरस्टार ममूटी की मां का बीमारी के चलते निधन, 93 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Fri, 21 Apr 2023 05:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Apr 2023 05:26 PM IST
सार

मलयालम सुपरस्टार ममूटी की मां का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है।

विज्ञापन
Mammootty mother Fathima Ismail passes away at the age of 93 in kochi due to age related illness
ममूटी अपनी मां के साथ - फोटो : social media

विस्तार

साउथ सिनेमा से एक बुरी खबर सामने आ रही है। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी की मां फातिमा इस्माइल का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 93 वर्ष की थीं। उम्र संबंधी बीमारी से पीड़ित होने के बाद उन्हें कोच्चि के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनका इलाज भी चल रहा था। लेकिन आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ममूटी की मां के निधन पर सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

विज्ञापन

शाम में होगा अंतिम संस्कार
साउथ फिल्मों की कई फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले ममूटी पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। दरअसल, आज सुबह अभिनेता की मां फातिमा इस्माइल का निधन हो गया है। उनके निधन की वजह उम्र संबंधी बीमारियां बताई जा रही हैं। उन्हें बीमारी के कारण कोच्चि के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहीं उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। ममूटी की मां का अंतिम संस्कार आज शाम को चेम्बू में वैकोम की जुमा मस्जिद में किया जाएगा। ममूटी के अलावा, उनके परिवार में पांच बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे इब्राहिम कुट्टी और जकारिया और तीन बेटियां अमीना, सौदा और शफीना शामिल हैं।
विज्ञापन

Bollywood: साउथ की मेगा बजट फिल्मों में दिखेंगी बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम
विज्ञापन
विज्ञापन


शशि थरूर ने की ममूटी से बात
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर अभिनेता की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'आज सुबह मैंने ममूटी से उनकी मां के निधन पर मेरी सच्ची संवेदना व्यक्त करने के लिए बात की। उन्होंने कहा, जैसे-जैसे मैं बड़ा होता गया, मैं अपनी मां के और भी करीब होता गया, और मैं इस अपूरणीय बंधन की अनमोलता से अवगत हुआ। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें उनके नुकसान से उबरने के लिए मन की शांति मिले।' 



ममूटी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
ममूटी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता अगली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बाजूका' में दिखाई देंगे। इस आगामी फिल्म का पोस्टर 10 अप्रैल को रिलीज किया गया था।
Aaliya Siddiqui-Nawazuddin: नवाजुद्दीन संग तलाक के मसले पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम खुद सुलझा लेंगे मसला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed