Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam TV actress Dr Priya passes away Due to heart attack baby in ICU know details here

Dr. Priya: गर्भवती मलयालम टीवी एक्ट्रेस डॉ प्रिया का हार्ट अटैक से निधन, नवजात शिशु आईसीयू में भर्ती

Wed, 01 Nov 2023 06:23 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 01 Nov 2023 06:23 PM IST
सार

अभिनेता किशोर सत्या ने एक पोस्ट साझा करके और एक लंबे नोट के साथ इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की।

विज्ञापन
Malayalam TV actress Dr Priya passes away Due to heart attack baby in ICU know details here
डॉ प्रिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम टेलीविजन इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। अभिनेत्री डॉ. प्रिया का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 35 साल की थी साथ ही, वह आठ महीने की गर्भवती भी थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल का दौरा पड़ने से पहले अभिनेत्री ने पास के एक निजी अस्पताल में नियमित गर्भावस्था जांच कराई थी। डॉ. प्रिया का नवजात शिशु फिलहाल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में है।

विज्ञापन

Pippa On OTT: सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी ईशान खट्टर की 'पिप्पा', जानिए कहां और कब होने जा रहा वर्ल्ड प्रीमियर

विज्ञापन
Trending Videos

किशोर सत्या ने की पुष्टि

अभिनेता किशोर सत्या ने एक पोस्ट साझा करके और एक लंबे नोट के साथ इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेत्री के निधन की पुष्टि की। किशोर ने डॉ. प्रिया का फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मलयालम टेलीविजन क्षेत्र में एक और अप्रत्याशित मौत। डॉ. प्रिया की कल कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वह आठ महीने की गर्भवती थीं। बच्चा आईसीयू में है। उन्हें कोई अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं थी। इकलौती बेटी की मौत को उनकी रोती बिलखती मां स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। छह महीने तक बिना कहीं गए प्रिया के साथ प्यार करने वाले साथी के रूप में पति नन्ना का दर्द। कल रात अस्पताल जाते समय मन बहुत दुखी था। आप उन्हें सांत्वना देने के लिए क्या कहेंगे? भगवान ने उन मासूमों के साथ ऐसा क्यों किया?"
Ayushmann Khurrana: अभिनय के साथ क्रिकेट का भी शौक रखते हैं आयुष्मान, बोले-अंडर-19 डिस्टिक लेवल खेला है

विज्ञापन

सत्या ने आगे लिखा, 'मन सवाल दोहराता रहा... अनुत्तरित सवाल... रंजूषा की मौत की चौंकाने वाली खबर के बाद एक और... जब कोई व्यक्ति जो केवल 35 वर्ष का है, इस दुनिया को छोड़ देता है तो मन संवेदना व्यक्त करने की अनुमति नहीं दे पाता....प्रिया के पति और मां इस क्षति से कैसे उबरेंगे...पता नहीं...भगवान उन्हें शक्ति दें।"

विज्ञापन

एक्ट्रेस के साथ डॉक्टर भी थीं 

बता दें कि डॉ. प्रिया, करुथामुथु में अपनी भूमिका के लिए लोकप्रिय थीं। शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। एक्ट्रेस एक डॉक्टर भी थीं। कथित तौर पर, डॉ. प्रिया एमडी की पढ़ाई कर रही थी और तिरुवनंतपुरम के पीआरएस अस्पताल में प्रैक्टिस भी कर रही थीं। डॉ. प्रिया के निधन से दो दिन पहले, लोकप्रिय मलयालम टीवी और फिल्म अभिनेत्री रेन्जुशा मेनन तिरुवनंतपुरम में अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed