फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Director Adithyan passed away at age of 47 due to cardiac arrest known for Santhwanam premiering

दुखद: मशहूर मलयालम निर्देशक अदित्यन का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 47 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Thu, 19 Oct 2023 05:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 19 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

लोकप्रिय मलयालम टीवी निर्देशक अदित्यन का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। युवा निर्देशक को आज सुबह 19 अक्तूबर दिल का दौरा पड़ा।

विज्ञापन
Malayalam Director Adithyan passed away at age of 47 due to cardiac arrest known for Santhwanam premiering
निर्देशक अदित्यन - फोटो : Social media

विस्तार

लोकप्रिय मलयालम टीवी निर्देशक अदित्यन का 47 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। युवा निर्देशक को आज सुबह 19 अक्तूबर दिल का दौरा पड़ा और तुरंत ही उन्हें तिरुवनंतपुरम में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


जनता कर सकेगी अंतिम दर्शन
47 साल की उम्र में अदित्यन का असामयिक निधन हो गया और इससे इंडस्ट्री सदमे में है। जनरल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अदित्यन का शव भारत भवन, तिरुवनंतपुरम में जनता के दर्शन के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिसके बाद अंतिम संस्कार होगा। निर्देशक के निधन से मलयालम इंडस्ट्री सदमे में है और शोक मना रही है।
विज्ञापन

Karan Johar: सलमान खान संग काम करने जा रहे करण जौहर, निर्माता ने चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोकप्रिय शो का किया निर्देशन
आदित्यन मलयालम टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्देशकों में से एक थे। हिटमेकर 'अम्मा', 'वेनमबडी' और 'संथवनम' जैसे हाई रेटिंग वाले शो के कप्तान रहे हैं। उन्होंने लगातार ऐसे धारावाहिक दिए, जो रेटिंग चार्ट में शीर्ष पर रहे, जिससे वह मलयालम उद्योग में सबसे अधिक मांग वाले निर्देशकों में से एक बन गए। वह मलयालम में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो 'संथवनम' का निर्देशन कर रहे थे। इस शो से उन्हें इंडस्ट्री में खास पहचान मिली थी।
Khushalii Parth Wedding: दुल्हन की तरह सजेगा भूषण कुमार का घर, छोटी बहन खुशाली पार्थ समथान से करेंगी ब्याह!

सितारों ने जताया शोक
'कलिविदु' सीरियल की अभिनेत्री उमा नायर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए निर्देशक को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, 'मैं नहीं जानती कि मैं क्या कहूं। मैं विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि जिसने भी मुझे अपने पास रखा और मुझे सफल होने में मदद की, वह धीरे-धीरे इस तरह दूर जा रहा है। मैं आपको कैसे श्रद्धांजलि दूं, जो मेरे करियर में मेरे गुरु और निजी जीवन में भाई के रूप में खड़े रहे? भगवान उनके परिवार को हर चीज से उबरने की शक्ति दे।' इसके साथ ही इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने शोक जताते हुए निर्देशक को श्रद्धांजलि दी है।
Aspirants Season 2 Trailer: एस्पिरेंट्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा शो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed