फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu

Malayalam Movies: बॉक्स ऑफिस पर 'लोका' का दबदबा, इससे पहले इन मलयालम फिल्मों ने भी जीता दर्शकों का दिल

Fri, 05 Sep 2025 04:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 05 Sep 2025 04:57 PM IST
सार

Malayalam Movies: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'लोका' का दबदबा है। बेहद कम बजट की इस फिल्म ने 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। इससे पहले भी मलयालम इंडस्ट्री की कई फिल्मों ने दर्शकों का दिल जीता है।

विज्ञापन
Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu
मलयालम फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम सिनेमा नए कीर्तिमान रच रहा है। क्षेत्रीय सिनेमा से निकल व्यापक स्तर पर पहचान बना रहा है। तभी तो बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन में भी मलयालम फिल्में कमाल कर रही हैं। हालिया उदाहरण इन दिनों थिएटर्स में सजी 'लोका' है। इस फिल्म को 30 से 35 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है और यह बॉक्स ऑफिस पर अब तक 57.3 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इससे पहले भी कई मलयालम फिल्में बॉक्स ऑफिस पर छाई हैं। जानिए

विज्ञापन

Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu
मंजुम्मेल बॉयज - फोटो : एक्स

'मंजुम्मेल बॉयज'
यह मलयालम फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी 'मंजुम्मेल बॉयज' का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा था। यह फिल्म बीते वर्ष फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सौबिन शाहिर और श्रीनाथ भासी अहम रोल में हैं। इस फिल्म को करीब 20 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया। वहीं, कमाई के मामले में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसने 141 करोड़ रुपये कमाए थे। ओटीटी पर यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu
फिल्म ऑफिसर ऑन ड्यूटी - फोटो : इंस्टाग्राम@pillumani

'ऑफिसर ऑन ड्यूटी'
यह मलयालम फिल्म भी दर्शकों को काफी पसंद आई। 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' थ्रिलर फिल्म है। फिल्म के हर मोड़ पर खतरनाक ट्विस्ट देखकर दर्शकों की आंखें खुली रह गई थीं। इस फिल्म में कुंचाको बोबन, प्रियामणि और ऐश्वर्या राज ने अहम रोल अदा किया है। इस फिल्म को सिर्फ 10 से 12 करोड़ रुपये की लागत के साथ बनाया गया। मगर, बॉक्स ऑफिस पर इसने 55 करोड़ रुपये की कमाई की। इसने केरल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का खिताब हासिल किया था। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

विज्ञापन

Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu
दृश्यम - फोटो : इंस्टाग्राम

'दृश्यम'
मलयालम इंडस्ट्री की इस फिल्म की गूंज बॉलीवुड तक रही। इस फिल्म का हिंदी रीमेक बन चुका है। मलयालम में 'दृश्यम' साल 2013 में रिलीज हुई। इस फिल्म में मोहनलाल लीड रोल में नजर आए। इसे सिर्फ पांच करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। वहीं, कमाई के मामले में इसने 75 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया। बॉलीवुड में इसी नाम से इस फिल्म का रीमेक बना। 'दृश्यम' के दो पार्ट रिलीज हो चुके हैं और दोनों में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए।

Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu
फिल्म 'आवेशम' - फोटो : सोशल मीडिया

'आवेशम'
यह मलयालम इंडस्ट्री की एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसे फहाद फासिल ने प्रोड्यूस किया था। इसके हीरो भी वे खुद ही थे। 'आवेशम' का बजट लगभग 30 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 156 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। 
 

Malayalam Cinema Top Movies Before Loka Highest Grossing Films Manjummel Boys Drishyam Premalu
प्रेमलु - फोटो : इंस्टाग्राम

'प्रेमलु' 
इसके अलावा मलयालम सिनेमा की बेस्ट फिल्मों में 'प्रेमलु' भी शामिल है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे सिर्फ तीन करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया। वहीं, कमाई के मामले में इसने करीब 136 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed