फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam actor Vinayakan phone seized after unpleasant remarks on late former Chief Minister Oommen Chandy

Vinayakan: मलयालम अभिनेता विनायकन की मुश्किलें बढ़ीं, इस मामले में पुलिस ने घर पर छापेमारी कर फोन किया जब्त

Sat, 22 Jul 2023 09:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 22 Jul 2023 09:58 PM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हमने उनके अपार्टमेंट पर छापा मारा और उनसे पूछताछ की। उनका फोन भी जब्त कर लिया गया।"

विज्ञापन
Malayalam actor Vinayakan phone seized after unpleasant remarks on late former Chief Minister Oommen Chandy
विनायकन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता विनायकन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी पर उनकी हालिया टिप्पणी को लेकर पुलिस ने अभिनेता के घर छापा मारा और उनका फोन जब्त कर लिया। पुलिस कर्मियों की एक टीम ने सबूत इकट्ठा करने के तहत कलूर में अभिनेता के अपार्टमेंट पर छापेमारी की।

विज्ञापन

कई धाराओं में मामला दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "हमने उनके अपार्टमेंट पर छापा मारा और उनसे पूछताछ की। उनका फोन भी जब्त कर लिया गया।" बता दें कि उन्हें शुक्रवार को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आये। अधिकारी ने कहा, ''अभिनेता पर आईपीसी की धारा 153 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसावे देना) और धारा 297 के तहत एक ऐसे व्यक्ति को अपमानित करने के लिए मामला दर्ज किया गया है जो अब नहीं है और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 120 (ओ) (संचार के किसी भी माध्यम से किसी भी व्यक्ति को परेशान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेता ने की थी पूर्व सीएम पर टिप्पणी

बुधवार को वायरल फेसबुक वीडियो में अभिनेता ने सवाल किया था, "यह ओमन चांडी कौन है? उनके निधन पर राज्य में तीन दिन का शोक क्यों घोषित किया गया था।" अभिनेता ने कोट्टायम जिले में उनके गृह गांव पुथुपल्ली में उनके पार्थिव शरीर को ले जाने वाले जुलूस को व्यापक कवरेज दिए जाने के लिए मीडिया की भी आलोचना की थी।

विज्ञापन

कैंसर से पीड़ित थे ओमान चांडी

सोशल मीडिया पर आक्रोश और विभिन्न हलकों से व्यापक आलोचना के बाद विनायकन ने बाद में अपने फेसबुक अकाउंट से वीडियो हटा लिया था। अभिनेता की इस टिप्पणी पर कांग्रेस ने गुरुवार को अभिनेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चांडी ओमान ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि टिप्पणी को लेकर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज न किया जाए। दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे चांडी ने मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनका निधन कैंसर के इलाज के दौरान हुआ। वह 79 वर्ष के थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed