फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   malayalam actor kundra johnny dies at the age of 71 due to heart attack

दुखद: नहीं रहे मलयालम इंडस्ट्री के चर्चित अभिनेता कुंद्रा जॉनी, दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन

Wed, 18 Oct 2023 12:11 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:11 PM IST
सार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कुंद्रा जॉनी का 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है।

विज्ञापन
malayalam actor kundra johnny dies at the age of 71 due to heart attack
कुंद्रा जॉनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर कुंद्रा जॉनी का 71 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। उनके निधऩ से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुंद्रा जॉनी को मंगलवार शाम को हार्ट अटैक आया था, और तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की लाख कोशिश की, पर कुंद्रा जॉनी बच न सके।

विज्ञापन


कुंद्रा जॉनी के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। वहीं मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने कुंद्रा जॉनी को श्रद्धांजलि देते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। मोहनलाल के अलावा कई और मलयालम एक्टरों ने कुंद्रा जॉनी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन


कुंद्रा जॉनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1979 में फिल्म 'नित्य वसंतम' से की थी। मलयालम सिनेमा में कुंद्रा जॉनी नेगेटिव किरदारों के कारण काफी लोकप्रिय रहे। उन्होंने तमिल भाषा में भी काफी फिल्में कीं। उनकी कुछ अन्य शानदार फिल्मों में ‘15 अगस्त’, ‘हैलो’, ‘अवन चंडीयुडे माकन’, ‘भार्गवचरितम मुन्नम खंडम’, ‘बलराम बनाम थरादास’, ‘भारत चंद्रन आईपीएस’, ‘दादा साहेब’, ‘क्राइम फाइल’, ‘थचिलेदाथ चुंदन’, ‘सामंथरम’, ‘वर्नाप्पकिट’, ‘सागरम साक्षी’ और ‘अनावल मोथिराम’ शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 50 से अधिक बैकग्राउंड डांसर्स संग शूट हुआ चंदू चैंपियन का गाना, बॉस्को ने किया कोरियोग्राफ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed