फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Malayalam Actor Harish Pengan dies at the age of 49 he was hospitalised due to acute liver ailments

Harish Pengan: मलयालम अभिनेता हरीश पेंगन का 49 वर्ष की उम्र में निधन, टोविनो थॉमस ने व्यक्त किया शोक

Tue, 30 May 2023 08:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 May 2023 08:19 PM IST
सार

हरीश की एक तस्वीर साझा करते हुए, टोविनो थॉमस ने लिखा, "रेस्ट इन पीस चेट्टा।" प्रशंसकों ने भी मलयालम स्टार के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

विज्ञापन
Malayalam Actor Harish Pengan dies at the age of 49 he was hospitalised due to acute liver ailments
हरीश पेंगन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम अभिनेता हरीश पेंगन का मंगलवार (30 मई) को निधन हो गया। अभिनेता ने 49 वर्ष की आयु में कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें इस महीने की शुरुआत में लिवर की गंभीर बीमारियों के इजाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मृत्यु की खबर के बाद मिन्नल मुरली के सह-कलाकार टोविनो थॉमस ने इंस्टाग्राम पर अपनी संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन

Apoorva Lakhiya: अपूर्व लाखिया ने राम चरण पर की खुलकर बात, बोले- अब वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं देते

विज्ञापन

टोविनो थॉमस ने दी श्रद्धाजंलि

हरीश की एक तस्वीर साझा करते हुए, टोविनो थॉमस ने लिखा, "रेस्ट इन पीस चेट्टा।" प्रशंसकों ने भी मलयालम स्टार के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। हरीश पेंगन कई फिल्मों का हिस्सा थे, जिनमें महेशिनते प्रथिकारम, मिन्नल मुरली, वेल्लारीपट्टनम, जाने मन, जया जया जया हे, प्रियन ओटमहिल और जो एंड जो शामिल हैं।
Dimple Kapadia: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' पर डिंपल कपाड़िया ने की बात, कहा- 'उनके किरदार ने बाधाओं को तोड़ा'

विज्ञापन

डॉक्टर ने दी थी लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह

इस महीने की शुरुआत में, यह जानकारी सामने आई थी कि हरीश के डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी और उनकी जुड़वां बहन डोनर बनने के लिए तैयार हो गई थीं। हालांकि, परिवार के पास सर्जरी कराने के लिए पैसे नहीं थे। अभिनेता नंदन उन्नी उनकी मदद के लिए आगे आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेता की मदद के लिए धन जुटाने का आग्रह किया था।
Sara Ali Khan: विक्की कौशल को अपना रिश्तेदार मानती हैं सारा? एक्ट्रेस ने बताई इसकी वजह

विज्ञापन

नंदन उन्नी ने की थी मदद की अपील

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था, “आइए एक जीवन बचाने के लिए हाथ मिलाएं। कई उल्लेखनीय भूमिकाएं निभाने वाले अभिनेता हरीश पेंगन ने महेशिनते प्रथिकारम, शेफिकिंते संतोषम, हनी बी 2.5, वेल्लारीपट्टनम, जाने मन, जया जया जया जया हे, प्रियन ओट्टाथिलानु, जो और जो, और मीनल मुरली जैसी कई फिल्मों के साथ हमें हंसाया। मेरे हमवतन और प्रिय मित्र, हरीश, पिछले दस दिनों से एर्नाकुलम के अमृता अस्पताल में वापस जीवन पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।"
Sanjay Dutt: संजय दत्त ने जेल जाने से एक दिन पहले की थी फिल्म 'जंजीर' की डबिंग, अपूर्व लाखिया ने किया खुलासा

इलाज के लिए थी पैसों की जरूरत

अभिनेता ने आगे बताया था, “उन्हें मामूली पेट दर्द और लिवर की गंभीर बीमारी के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने तत्काल लिवर ट्रांसप्लांट की सलाह दी है। हरीश की जुड़वां बहन श्रीजा अपना लिवर दान करने के लिए तैयार हैं। अभी जिस चीज की जरूरत है वह है इलाज के लिए बड़ी रकम की जरूरत है।"
Martin Scorsese: पोप फ्रांसिस से मिले मार्टिन स्कोर्सेसे, जीसस पर फिल्म बनाने का किया एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed