फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu movie Athidhi set for re release on Special Valentine Day February 14 2025 as per report

Mahesh Babu: फिर से बड़े पर्दे पर दिखाई देगी महेश बाबू-अमृता की जोड़ी? 'अतिथि' इस खास दिन दोबारा होगी रिलीज

Wed, 01 Jan 2025 04:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 01 Jan 2025 04:00 PM IST
सार

सुपरस्टार महेश बाबू और मास्टर स्टोरीटेलर एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म एसएसएमबी 29 का कल हैदराबाद के प्रतिष्ठित एल्युमिनियम फैक्ट्री में एक भव्य लॉन्च समारोह किया जाएगा। इस बीच, यह जानकारी सामने आई है कि महेश की फिल्म अतिथि दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
Mahesh Babu movie Athidhi set for re release on Special Valentine Day February 14 2025 as per report
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

विस्तार

साउथ सुपस्टार महेश बाबू के फिल्मी करियर में सफल फिल्मों में से एक फिल्म अतिथि को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म में महेश बाबू और अमृता राव की जोड़ी नजर आई थी। जानिए किस खास दिन पर अतिथि को री-रिलीज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस खास दिन अतिथि होगी रिलीज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महेश बाबू की फिल्म अतिथि के फिर से रिलीज किया जा रहा है। मूल रूप से 2007 में रिलीज हुई फिल्म अतिथि ने अपने शुरुआती दौर में ज्यादा सफलता हासिल नहीं की थी, लेकिन अब 14 फरवरी, 2025 को वेलेंटाइन डे के अवसर पर फिल्म अतिथि को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है। दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए फिल्म को 4K वर्शन में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म अतिथि
सुरेंदर रेड्डी द्वारा निर्देशित फिल्म अतिथि में महेश बाबू के साथ अमृता राव ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और अमृता राव के अलावा मुरली शर्मा, ब्रह्मानंदम, आशीष विद्यार्थी और भी कई शानदार अभिनेताओं ने अभिनय किया है। दिग्गज मणि शर्मा ने फिल्म का संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का निर्माण रमेश बाबू और रोनी स्क्रूवाला ने किया है। महेश बाबू के प्रशंसक इस पुरानी फिल्मों को देखकर अपनी यादे जरूर ताजा करना चाहेंगे। महेश के प्रशंसक इस अवसर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और एक बार फिर बड़े पर्दे पर अतिथि का अनुभव करने का मौका पा रहे हैं।
विज्ञापन

किस फिल्म में नजर आएंगे महेश बाबू
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काम की बात करें तो महेश बाबू फिल्म एसएसएमबी 29 में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर लगातार कोई ना कोई जानकारी सामने आती रहती है, जिससे प्रशंसकों का उत्साह फिल्म के लिए बना रहता है। इस फिल्म की पटकथा अनुभवी लेखक-निर्देशक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है और संगीत एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। इस फिल्म की शूटिंग बोर्रा गुफाओं में भी की गई है। इस फिल्म को केएल नारायण बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस करेंगे, जिसमें वीएफएक्स के लिए हॉलीवुड स्टूडियो को भी शामिल किया जाएगा।
Salman Khan: संगीता बिजलानी को छोटे कपड़े पहनने की इजाजत नहीं देते थे सिकंदर, बोलीं- मेरे एक्स ने....
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed