फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu may collaborate with Sanjay Leela Bhansali for his next after Varanasi

महेश बाबू: 'वाराणसी' के बाद इस दिग्गज फिल्ममेकर से हाथ मिला सकते हैं अभिनेता, होगा साउथ और बॉलीवुड का बड़ा मेल

Sat, 19 Sep 2026 12:12 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 19 Sep 2026 12:12 PM IST
सार

Mahesh Babu: महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड के एक दिग्गज फिल्ममेकर के साथ हाथ मिला सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 'वाराणसी' के बाद उनकी अगली फिल्म इसी फिल्ममेकर के साथ होगी।
 

विज्ञापन
Mahesh Babu may collaborate with Sanjay Leela Bhansali for his next after Varanasi
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम@urstrulymahesh

विस्तार

महेश बाबू अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। इसके निर्देशक एसएस राजामौली हैं। अब खबर आ रही है कि वह बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ काम कर सकते हैं। उम्मीद है कि उनकी अगली फिल्म भंसाली के साथ होगी।
विज्ञापन

महेश बाबू से हुई भंसाली की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजय लीला भंसाली और महेश बाबू हाल ही में मिले और एक फिल्म की कहानी पर चर्चा की। बताया जाता है कि इस प्रोजेक्ट में शानदार सेट और संजय की फिल्मों वाली खास विजुअलाइजेशन देखने को मिलेगी। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही निर्देशक और न ही अभिनेता ने इस पर कुछ कहा है।

अगर यह खबर सच है, तो यह फिल्म तेलुगु और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े नामों को एक साथ ला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahesh Babu may collaborate with Sanjay Leela Bhansali for his next after Varanasi
संजय लीला भंसाली - फोटो : सोशल मीडिया
अभी क्या कर रहे हैं संजय लीला भंसाली?
संजय लीला भंसाली फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं। इसमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म एक पीरियड ड्रामा है। 'लव एंड वॉर' 2027 में रिलीज होने वाली है।

जुबीन गर्ग: सिंगर की बरसी पर जमा हुए फैंस और कलाकार, स्टूडेंट्स यूनियन ने की ये बड़ी मांग

विज्ञापन

महेश बाबू ने शुरू की डबिंग
इस बीच महेश बाबू अभी 'वाराणसी' की शूटिंग पर ध्यान दे रहे हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक अभिनेता ने फिल्म में अपने ज्यादातर हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है और बाकी हिस्सा, जो उनका इंट्रोडक्शन सीन है, बाद में शूट करेंगे। खबर है कि उन्होंने अपने किरदार के लिए डबिंग भी शुरू कर दी है।

प्रियंका और पृथ्वीराज ने कितनी शूटिंग पूरी की?
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने ज्यादातर हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी इस साल की शुरुआत में एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली थी।

Mahesh Babu may collaborate with Sanjay Leela Bhansali for his next after Varanasi
महेश बाबू - फोटो : इंस्टाग्राम
कब रिलीज होगी फिल्म?
  • 'वाराणसी' में महेश बाबू 'रुद्र' नाम के मुख्य किरदार में हैं। 
  • मेकर्स ने उनके लुक की कई झलकियां शेयर की हैं, जिससे फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। 
  • प्रियंका चोपड़ा 'मंदाकिनी' का किरदार निभा रही हैं और पृथ्वीराज सुकुमारन 'रुद्र' नाम के विलेन के रोल में हैं।
  • एसएस राजामौली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वाराणसी' एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म बताई जा रही है।
  • इसके निर्माता केएल नारायण हैं। यह 7 अप्रैल, 2027 को दुनिया भर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed