Superstar Krishna: राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुपरस्टार कृष्णा का अंतिम संस्कार, फूट-फूटकर रोए महेश बाबू
इससे पहले अपने पसंदीदा अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस दौरान उनके कुछ प्रशंसकों के आंखों में आंसू भी नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे कृष्णा का बीते दिन (15 नवंबर) को निधन हो गया था। वह 80 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित प्रस्थानम श्मशान घाट में किया गया। इस दौरान कई दिग्गज हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए वहां मौजूद रहीं। तेलंगाना के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेता एन बालकृष्ण, तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय कुमार एक्टर को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल थे।
इससे पहले अपने पसंदीदा अभिनेता के अंतिम दर्शन के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था। इस दौरान उनके कुछ प्रशंसकों के आंखों में आंसू भी नजर आए। इसके बाद पार्थिव शरीर को जुबली हिल्स स्थित 'महाप्रस्थानम' श्मशान घाट ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। कृष्णा तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू के पिता थे। महेश बाबू की गिनती साउथ के बड़े सितारों में होती है। पिता के निधन से महेश बाबू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो महीने पहले ही उनकी मां का भी निधन हो गया था। उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह फूट-फूटकर रोते दिख रहे हैं।
Can't see him crying 💔🥺
— 𝗦𝗦𝗠𝗕 & 𝗔𝗡𝗨𝗦𝗛𝗞𝗔 𝗖𝗨𝗟𝗧 (@BharathTweetz) November 15, 2022
Stay strong @urstrulyMahesh. We are with you. ❤️pic.twitter.com/DKXVBY0K7U
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को अधिकारियों को राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता का अंतिम संस्कार करने का निर्देश दिया था। गौरतलब है कि कृष्णा को पहली सिनेमास्कोप फिल्म, पहली काउबॉय शैली और तेलुगु सिनेमा में पहली 70 मिमी की फिल्म पेश करने के लिए जाना जाता है। उनका करियर लगभग पांच दशकों का रहा है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुख्यमंत्रियों और अन्य प्रमुख नेताओं के अलावा, कई फिल्मी हस्तियों ने भी शोक व्यक्त किया था।
Virat Kohli: अनुष्का के नाम की हुडी पहने नजर आए विराट कोहली, मीडिया के सामने पत्नी संग दिए रोमांटिक पोज