फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mahesh Babu brother Naresh babu pavitra lokesh kissing video goes viral third wife ramya raghupati reacts

Naresh-Pavitra: चौथी शादी को तैयार अभिनेता का लिपलॉक वीडियो देख भड़की तीसरी पत्नी, बोलीं- नहीं होने दूंगी ऐसा

Sat, 07 Jan 2023 06:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 07 Jan 2023 06:36 PM IST
सार

अभिनेता नरेश ने नए साल के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में नरेश और पवित्रा नए साल का स्वागत कर किस करते हैं और अपनी शादी का एलान करते हैं। ऐसे में अब इस वीडियो पर तीसरी पत्नी राम्या ने एतराज जताया है।

विज्ञापन
Mahesh Babu brother Naresh babu pavitra lokesh kissing video goes viral third wife ramya raghupati reacts
नरेश बाबू, पवित्रा लोकेश, राम्या रघुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ अभिनेता विजय कृष्ण नरेश इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। अभिनेता ने नए साल के मौके पर फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी कि वह जल्द पवित्रा लोकेश के साथ शादी करने जा रहे हैं। महेश बाबू के भाई नरेश बाबू ने वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी थी, जिसमें वह नए साल की बधाई देने के साथ ही पवित्रा को लिपलॉक करते हुए अपनी शादी का एलान करते हैं। कुछ लोग अभिनेता को बधाई दे रहे थे, तो कुछ चौथी शादी को लेकर ट्रोल भी कर रहे थे। वहीं, अब अभिनेता की तीसरी पत्नी राम्या रघुपति का रिएक्शन सामने आया है। 

विज्ञापन

दरअसल, अभिनेता नरेश ने नए साल के मौके पर एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो में नरेश और पवित्रा को केक काटते हुए और नए साल का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद ही आतिशबाजी होती है और दोनों लिपलॉक करते हैं। इसके बाद लिखा आता ही कि जल्द ही शादी हो रही है। अभिनेता के सोशल मीडिया पर वीडियो को साझा करते ही यह वायरल हो गया। अब इसपर उनकी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति ने एतराज जताया है।
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case: शीजान खान की जमानत याचिका स्थगित, अब 9 जनवरी को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
 
राम्या रघुपति ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान कहा, 'वह इतना नीचे कैसे गिर सकते हैं? वह चौथी शादी कैसे कर सकते हैं? मैं उन्हें ये शादी नहीं करने दूंगी। अभी हमारा तलाक नहीं हुआ है और वह पहले ही तीन शादी कर चुके हैं। हमारा एक बच्चा भी है।' वहीं, राम्या ने बीते साल जुलाई में नरेश और पवित्रा को एक होटल से निकलते हुए लिफ्ट में पकड़ा था। इस दौरान वह इतनी गुस्से में आ गई थीं कि उन्होंने चप्पल से दोनों की पिटाई शुरू कर दी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
 Rohit Shetty: वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान घायल हुए रोहित शेट्टी, करवाई हाथों की सर्जरी

वहीं, खबरों की मानें तो अभिनेता ने भी राम्या पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि राम्या दिवंगत अभिनेता कृष्णा के साथ रिश्ते में थीं। हालांकि राम्या ने इन आरोपों को गलत बताया था। वहीं, पवित्रा की बात करें तो उनकी नरेश के साथ दूसरी शादी होने वाली है। पहली शादी से पवित्रा के तीन बच्चे हैं। हालांकि अभी नरेश और पवित्रा की शादी की डेट का एलान नहीं हुआ है। 
Ajay Devgn: बॉलीवुड में कदम रखने के लिए तैयार अजय देवगन के भतीजे अमन, एक्शन एडवेंचर फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed