फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Leo actor vijay to start Thalapathy Vijay institute on July 15 aims to provide education to poor students

Thalapathy Vijay: इस दिन अपने नाम से इंस्टीट्यूट लॉन्च करेंगे दलपति विजय, गरीब छात्रों को दी जाएगी शिक्षा

Fri, 14 Jul 2023 07:43 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 14 Jul 2023 07:43 PM IST
सार

साउथ सुपरस्टार दलपति विजय अपने फैन क्लब, कल्याण संगठन और मक्कल इयक्कम के माध्यम से 'दलपति विजय इंस्टीट्यूट' शुरू करने वाले हैं।

विज्ञापन
Leo actor vijay to start Thalapathy Vijay institute on July 15 aims to provide education to poor students
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ सुपरस्टार दलपति विजय अपने फैन क्लब, कल्याण संगठन और मक्कल इयक्कम के माध्यम से 'दलपति विजय इंस्टीट्यूट' शुरू करने वाले हैं। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों के अनुसार, अभिनेता 15 जुलाई से तमिलनाडु के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में 'दलपति विजय संस्थान' शुरू करने के लिए तैयार हैं। इस दिन तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी कामराज की जयंती भी है, जिन्हें कामराजार के नाम से जाना जाता है। कहा जा रहा है कि विजय की इस पहल का उद्देश्य गरीब छात्रों को शिक्षा प्रदान करने में मदद करना है।

विज्ञापन

Leo actor vijay to start Thalapathy Vijay institute on July 15 aims to provide education to poor students
दलपति विजय - फोटो : social media

अधिकारियों ने कहा कि अभिनेता की सामाजिक योजनाएं दिन पर दिन लोकप्रिय होती जा रही हैं। इससे पहले जून में अभिनेता के 49वें जन्मदिन समारोह के रूप में मदुरै में खचाखच थिएटर, विशाल केक-काटने के समारोह और गरीबों को खाना खिलाया गया था। तमिलनाडु के सभी जिलों से कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित करने के कुछ दिनों बाद विजय के राजनीति में आने की अटकलें तेज हो गईं। मदुरै के कलावसल इलाके में एक निजी थिएटर में बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए उनके प्रशंसकों ने थिएटर स्टाफ के साथ 50 किलो का केक काटा। केक पर एक संदेश लिखा हुआ था, "विजय 2026 में तमिलनाडु पर शासन करेंगे"।

Gavie Chahal: 'टाइगर जिंदा है' फेम गैवी चहल ने बाढ़ में फंसे लोगों की मदद, पानी में घुसकर पहुंचाई राहत सामग्री


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Leo actor vijay to start Thalapathy Vijay institute on July 15 aims to provide education to poor students
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के फैन क्लब ने मदुरै भर में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरण की भी व्यवस्था की। प्रशंसकों ने छात्रों को मुफ्त नोटबुक, पेन और पेंसिल उपहार में दीं। इसके अलावा कार्यक्रम के हिस्से के रूप में जिले भर के सिनेमाघरों में अभिनेता की ब्लॉकबस्टर 'मास्टर' की एक विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की गई, जिससे मदुरै के सिनेमाघरों में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे।

Aamir Ali: संजीदा-हर्षवर्धन की डेटिंग की खबरों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी, जानें कैसा था अभिनेता का रिएक्शन


 
विज्ञापन

Leo actor vijay to start Thalapathy Vijay institute on July 15 aims to provide education to poor students
दलपति विजय - फोटो : सोशल मीडिया

इस महीने की शुरुआत में विजय ने चेन्नई के आरके कन्वेंशन सेंटर में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां कक्षा 10 और 12 बोर्ड में शीर्ष तीन में स्थान पाने वाले छात्र एकत्र हुए थे। उन्होंने उन्हें नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम में एक संक्षिप्त संबोधन में अभिनेता ने मैत्रीपूर्ण चर्चाओं में शामिल होने के महत्व पर जोर दिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का उपयोग करने में सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने मतदाताओं के तौर पर सतर्क रहने की जरूरत पर भी जोर दिया।

Sunny Deol: 'गदर' के 'हैंडपंप सीन' से जुड़ी हैं सनी देओल की खास यादें, बोले- यह दृश्य परिवार की ताकत का प्रतीक


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed