फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   L2 Empuraan Controversy Prithviraj Sukumaran Mother reacts on his trolling says People Making My Son Scapegoat

L2 Empuraan: 'लोग मेरे बेटे को बलि का बकरा बना रहे हैं', 'एल2 एम्पुरान' विवाद पर छलका पृथ्वीराज की मां का दर्द

Sun, 30 Mar 2025 11:21 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 30 Mar 2025 11:21 PM IST
सार

L2 Empuraan Row: पृथ्वीराज सुकुमारन की मां ने 'एल2: एम्पुरान' विवाद के बीच अपने बेटे का बचाव किया। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए अपने बेटे की आलोचना पर निराशा व्यक्त की।

विज्ञापन
L2 Empuraan Controversy Prithviraj Sukumaran Mother reacts on his trolling says People Making My Son Scapegoat
एल2: एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम@therealprithvi

विस्तार

अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मां मल्लिका सुकुमारन ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'एल2: एम्पुरान' को लेकर चल रहे विवाद के बीच अपने बेटे का सार्वजनिक रूप से बचाव किया है। मल्लिका ने रविवार को अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने बेटे की आलोचना पर निराशा व्यक्त की, खासकर उन दावों पर कि पृथ्वीराज ने सुपरस्टार मोहनलाल और फिल्म के निर्माताओं को गुमराह किया है।

विज्ञापन

मल्लिका सुकुमारन की पोस्ट
उन्होंने लिखा, 'यह एक मां का दर्द है। इस बारे में खुलकर बोलने पर किसी का मजाक उड़ाने का कोई मतलब नहीं है। न तो मोहनलाल और न ही निर्माताओं ने कहा है कि पृथ्वीराज ने उन्हें धोखा दिया है। मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा कभी कहेंगे। मोहनलाल मेरे छोटे भाई की तरह हैं। मैं बचपन से ही लाल को जानती हूं। मोहनलाल ने कई मौकों पर मेरे बेटे की तारीफ की है, लेकिन यह बहुत दुखद है कि कुछ लोग मोहनलाल या निर्माताओं की जानकारी के बिना मेरे बेटे को बलि का बकरा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। निर्देशक पृथ्वीराज ने इस फिल्म या किसी भी फिल्म से जुड़े किसी भी व्यक्ति को धोखा नहीं दिया है। वह ऐसा कभी नहीं करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीराज ने किसी को नहीं दिया धोखा...
अपनी पोस्ट में मल्लिका ने यह भी साफ किया कि एम्पुरान का निर्देशन करने वाले पृथ्वीराज ने किसी को धोखा नहीं दिया और लेखक मुरली गोपी सहित परियोजना के सभी प्रमुख सदस्य स्क्रिप्ट अप्रूवल और संशोधन में शामिल थे। उन्होंने आगे लिखा, 'अगर आपको लगता है कि फिल्म एम्पुरान में कोई समस्या है तो इस समूह में हर कोई इसके लिए जिम्मेदार है। वे सभी एक साथ स्क्रिप्ट पढ़ते हैं। वे सभी एक साथ शूट किए जा रहे दृश्यों को देखते हैं और सभी सहमत होते हैं।'
L2 Empuraan: छुट्टी का भी ‘एल 2 एम्पुरान’ को नहीं मिला लाभ, जानिए ‘लूसिफर’ के मुकाबले चौथे दिन कहां है फिल्म

विज्ञापन

मोहनलाल और निर्माता को सब चीज की थी जानकारी
उन्होंने लिखा, 'अगर शूटिंग के दौरान दृश्यों को संपादित करने की आवश्यकता होती है तो लेखक मुरली गोपी हमेशा ऐसा करने के लिए तैयार रहते हैं... फिर पृथ्वीराज इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार कैसे हो सकते हैं? जब सब कुछ अंतिम रूप से तय हो गया था और फिल्म रिलीज हो गई थी? मैं यह साफ करना चाहती हूं कि एम्पुरान में ऐसा एक भी दृश्य नहीं है, जिसके बारे में उनमें से किसी को पता न हो। इस फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसके बारे में मोहनलाल को पता न हो। उनमें से कोई भी यह नहीं कहेगा कि उन्हें फिल्म में किसी चीज के बारे में पता नहीं था।'
Sikandar Day 1 BO Collection: करियर में 10 साल पीछे पहुंचे सलमान खान, पहले दिन नहीं चला ‘सिकंदर’ का सिक्का

मोहनलाल ने मांगी थी माफी
इससे पहले रविवार को सुपरस्टार मोहनलाल ने फिल्म के राजनीतिक और सामाजिक विषयों को लेकर चिंताओं के बारे में बात करते हुए एक बयान जारी किया था। अभिनेता ने स्वीकार किया कि फिल्म के कुछ पहलुओं ने उनके कुछ प्रशंसकों को परेशान किया है और उन्हें आश्वासन दिया कि टीम ने ऐसे संदर्भों को हटाने का फैसला किया है। अभिनेता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'मुझे पता चला है कि लूसिफर फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग 'एम्पुरान' के लॉन्च में शामिल कुछ राजनीतिक और सामाजिक विषयों ने मेरे कई प्रियजनों को काफी परेशान किया है। एक कलाकार के तौर पर यह सुनिश्चित करना मेरा कर्तव्य है कि मेरी कोई भी फिल्म किसी राजनीतिक आंदोलन, विचारधारा या धार्मिक समूह के प्रति नफरत को बढ़ावा न दे, इसलिए मैं और एम्पुरान की टीम मेरे प्रियजनों को हुई परेशानी के लिए ईमानदारी से खेद व्यक्त करते हैं और हम सभी इसकी जिम्मेदारी लेते हैं। साथ ही यह भी समझते हैं कि इस तरह के मुद्दों को फिल्म से हटाया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed