फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kh X Rk Rajinikanth And Kamal Haasan Are Doing A Film Together After 47 Years The Makers Released The Poster.

47 साल बाद साथ फिल्म कर रहे हैं रजनीकांत और कमल हासन, इस मूवी में आएंगे नजर; मेकर्स ने पोस्टर किया रिलीज

Sat, 21 Feb 2026 11:24 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Feb 2026 11:24 AM IST
सार

KH X RK: करीब 5 दशकों बाद इंडियन सिनेमा के दो सबसे बड़े सितारे फिर से एक साथ स्क्रीन पर नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं किस फिल्म में नजर आएंगे ये दो बड़े कलाकार। 

विज्ञापन
Kh X Rk Rajinikanth And Kamal Haasan Are Doing A Film Together After 47 Years The Makers Released The Poster.
KH X RK - फोटो : एक्स

विस्तार

रजनीकांत और कमल हासन 47 साल बाद एक नई फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को इस बड़ी खबर की आधिकारिक घोषणा की। साथ ही बताया कि फिल्म का पहला प्रोमो वीडियो शनिवार को दोपहर 12:07 बजे रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन


कूल रेट्रो स्वैग
इस ऐलान के साथ एक खास पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे फिल्म के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने शेयर किया। पोस्टर में दोनों कलाकारों के चेहरे नहीं दिखाए गए हैं, लेकिन दो लोगों के हाथ नजर आ रहे हैं। दोनों ने फुल स्लीव लेदर जैकेट पहनी हुई है, एक के हाथ में गोल्ड वॉच है और दूसरे ने अंगूठी पहन रखी है। पूरा लुक काफी स्टाइलिश और रेट्रो फील देता है। पोस्टर के साथ कैप्शन दिया- ‘कूल रेट्रो स्वैग।’
विज्ञापन

ये है पोस्टर- 

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार दोपहर 12:07 का इंतजार 
रजनीकांत और कमल हासन आखिरी बार 1979 की फैंटेसी फिल्म ‘अलाउद्दीन अद्भुथा विलक्कुम’ में साथ नजर आए थे। इससे पहले दोनों ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया था, जैसे अपूर्व रागंगल, अवरगल, मूंद्रु मुदिचू और पथिनारु वयथिनिले। इतने वर्षों से फैंस उनकी दोबारा जोड़ी देखने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ये खबर फैंस के लिए किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है। 

फिलहाल फिल्म के डायरेक्टर का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इंडस्ट्री में चर्चा है कि इस प्रोजेक्ट को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर सकते हैं। नेल्सन पहले रजनीकांत के साथ जेलर में काम कर चुके हैं और अभी जेलर 2 पर काम कर रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रोमो वीडियो के साथ डायरेक्टर की भी पुष्टि हो सकती है।

फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देने वाले हैं, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। अब सबकी नजरें शनिवार दोपहर 12:07 बजे रिलीज होने वाले प्रोमो पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed