KD: रिलीज के एक दिन पहले सेंसर बोर्ड से पास हुई 'केडी- द डेविल', मेकर्स को इसलिए हटाना पड़ा था ट्रेलर
KD The Devil: फिल्म 'केडी: द डेविल' को लेकर एक अपडेट सामने आया है। फिल्म को बिना किसी कट के केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल गया है।
विस्तार
शिल्पा शेट्टी और संजय दत्त की अदाकारी से सजी अपकमिंग फिल्म 'केडी: द डेविल' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने आधिकारिक तौर पर 'A' सर्टिफिकेट के साथ रिलीज के लिए मंजूरी दे दी है। यह मंजूरी फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले मिली है।
प्रोडक्शन हाउस ने दी जानकारी
केवीएन प्रोडक्शन ने इस बात की जानकारी दी है कि बोर्ड से उसे सर्टिफिकेट मिल गया है। प्रोडक्शन हाउस ने लिखा, ''A' सर्टिफाइड। रॉ। बेरहम। असली। केडी: द डेविल रिलीज में बस 1 दिन बाकी।'
‘A’ CERTIFIED 🔥
Raw. Ruthless. Real #KDTheDevil
1 DAY TO GO
Book now: https://t.co/eyfnbt3evs#KD #Dhruvasarja #Prems #KichasudeepInKDTheDevil #April30WorldwideRelease #IndianCinema pic.twitter.com/u42naBqsJkविज्ञापन विज्ञापन— KVN Productions (@KvnProductions) April 29, 2026
यह सर्टिफिकेशन ऐसे वक्त मिला है जब इससे पहले फिल्म को एक छोटी सी रुकावट का सामना करना पड़ा था। उस समय मेकर्स को फिल्म का ट्रेलर हटाना पड़ा था, क्योंकि उसमें कुछ ऐसे फुटेज शामिल थे जिन्हें सर्टिफिकेशन नहीं मिला था।
टीम ने तुरंत ट्रेलर हटा लिया और कहा, 'इसलिए हमने ट्रेलर हटा लिया है और सर्टिफिकेशन के नियमों का पालन करते हुए जल्द ही इसका एक नया वर्जन अपलोड करेंगे। हमें इस चूक का सच में अफसोस है और हम सर्टिफिकेशन के सभी नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे।'
'द टुनाइट शो' में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत दोसांझ पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर लिखी ऐसी बात
इस मामले के बावजूद फिल्म चर्चा में है। कन्नड़ स्टार ध्रुव सर्जा की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रेश्मा नानाइया, संजय दत्त और नोरा फतेही जैसे कलाकार हैं।
'केडी: द डेविल' 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म दर्शकों को एक जबरदस्त, शानदार और यादगार सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।