{"_id":"69f19b32aa9090e6840623a1","slug":"kareena-kapoor-khan-became-fan-of-diljit-dosanjh-says-forever-fan-girl-after-performance-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'द टुनाइट शो' में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत दोसांझ पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर लिखी ऐसी बात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
'द टुनाइट शो' में परफॉर्मेंस के बाद दिलजीत दोसांझ पर करीना कपूर ने लुटाया प्यार, वीडियो शेयर कर लिखी ऐसी बात
Wed, 29 Apr 2026 11:16 AM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:16 AM IST
सार
Diljit Dosanjh: 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में परफॉर्म करने के बाद दिलजीत दोसांझ चर्चा में आ गए हैं। करीना कपूर खान ने उनकी तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या लिखा है?
विज्ञापन
करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो का हिस्सा बनने को लेकर वह काफी खुश हैं। इसके साथ-साथ अभिनेत्री करीना कपूर ने शो में उनकी मौजूदगी को लेकर खुशी जताई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
विज्ञापन
करीना ने दिलजीत पर लुटाया प्यार
करीना कपूर खान ने दिलजीत दोसांझ के एक मशहूर अमेरिकी लेट-नाइट शो 'द टुनाइट शो स्टारिंग जिम्मी फैलन' में शामिल होने का एक क्लिप शेयर किया। इसमें उन्होंने 'मोरनी' गाना गाया। इस वीडियो को शेयर करते हुए करीना ने खुद को दिलजीत का फैन बताया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा 'हमेशा एक फैन गर्ल।' इसके साथ एक लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है।

शो में किया भंगड़ा
दिलजीत दोसांझ ने शो में भंगड़ा किया। उन्होंने होस्ट जिम्मी फैलन को अपने गाने 'मोरनी' पर थिरकने पर मजबूर कर दिया। दिलजीत इस शो में काले रंग की पगड़ी, धोती और कुर्ते में नजर आए। इस पर हीरे जैसे चमकते हुए बुलेट राउंड्स लगे हुए थे।

View this post on Instagram
दिलजीत ने जिम्मी का शुक्रिया अदा किया
हाल ही में दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह और जिम्मी एक दूसरे का स्वागत कर रहे हैं और गले मिल रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में दिलजीत ने लिखा 'जिम्मी भाई आपके आस-पास एक बहुत ही पॉजिटिव और अच्छी वाइब है। हमारी संस्कृति को दुनिया के सामने पेश करने के लिए, हमें एक मंच देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। आपको प्यार।'

दिलजीत दोसांझ का वर्कफ्रंट
दिलजीत दोसांझ हाल ही में वह बॉलीवुड फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी थे।
दिलजीत जल्द ही फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में नजर आएंगे। यह फिल्म बंटवारे पर आधारित है। यह 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।