Kaithi 2: आगे खिसकेगी कार्ति की 'कैथी 2'? आमिर खान बने लोकेश कनगराज की फिल्म में देरी की वजह!
लोकेश कनगराज ने कार्ति के साथ 'कैथी 2' का एलान किया था। 'कैथी' के सीक्वल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं, अब इस फिल्म में देरी की खबरें सामने आ रही हैं।
विस्तार
लोकेश कनगराज ने बैक-टू-बैक ब्लॉकबस्टर के साथ खुद को तमिल सिनेमा के सबसे अधिक मांग वाले फिल्म निर्माताओं में से एक के रूप में स्थापित किया। उन्होंने अब तक छह फिल्मों का निर्देशन किया है। अब वह अपनी अगली फिल्मों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। लोकेश 'कैथी 2' के निर्माण में व्यस्त थे, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म के निर्माण में देरी होगी, क्योंकि लोकेश कनगराज अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कैथी 2' से पहले एक नए प्रोजेक्ट पर नजर गड़ाए हुए हैं।
नई फिल्म पर काम करेंगे लोकेश
अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाने वाले लोकेश कनगराज के पास दो बहुप्रतीक्षित फिल्में हैं। पहली फिल्म है 'कुली', जिसमें रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं और दूसरी फिल्म है 'कैथी 2', जिसमें कार्ति मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह कैथी 2 में शामिल होने से पहले एक अन्य फिल्म पर काम कर सकते हैं, जो कि लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स (एलसीयू) का हिस्सा है।
Faisal Malik: 'पता है यह हमेशा नहीं रहेगा..', जानिए किस बारे में ऐसा बोले 'पंचायत' फेम प्रह्लाद चा
आमिर खान के साथ बनाएंगे फिल्म
कनगराज की संभावित नई फिल्म के बारे में चर्चा का 'कुली' से कनेक्शन है। दरअसल, आमिर खान ने 'कुली' में कैमियो करेंगे। वहीं, अब दावा किया जा रहा है कि लोकेश कनगराज जल्द ही सुपरस्टार आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका वाली फिल्म पर काम कर सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो कैथी 2 की रिलीज में देरी हो सकती है। इसका पहला भाग 2019 में रिलीज किया गया था।
'कुली' के कलाकार
'कुली' लोकेश कनगराज के लिए एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है, जिसे उन्होंने खुद लिखा भी है। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, जूनियर एमजीआर और मोनिशा ब्लेसी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म सिनेमाघरों के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।
Dino Morea: अचानक ऑफर मिलने बंद होने पर डिनो मोरिया को सताने लगा था ये डर, सपोर्टिंग रोल करने की वजह भी बताई