Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Faisal Malik talks about fame which he got for his character in panchayat series career struggles in IIFA 2025

Faisal Malik: 'शाहरुख अगर परेशान नहीं होंगे तो उनसे...', जानिए अपनी सफलता पर क्या बोले पंचायत फेम प्रह्लाद चा

Sat, 15 Mar 2025 09:43 PM IST
Akash Khare आकाश खरे
Updated Sat, 15 Mar 2025 09:43 PM IST
सार

Faisal Malik: आईफा 2025 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीतने के बाद फैसल मलिक ने खुशी भी जाहिर की। उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान अपने किरदार और करियर को लेकर कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। 
 

विज्ञापन
Faisal Malik talks about fame which he got for his character in panchayat series career struggles in IIFA 2025
फैसल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम: @whofaisalmalik

विस्तार

हाल ही में जयपुर में हुए 25वें आईफा ओटीटी अवॉर्ड्स 2025 में 'पंचायत' फेम फैसल मलिक भी पहुंचे थे। फैसल ने यहां वेब सीरीज 'पंचायत 3' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवॉर्ड अपने नाम किया। इस मौके पर अमर उजाला से हुई खास बातचीत में फैसल ने 'प्रह्लाद चा' के किरदार को मिले प्यार को लेकर बात की। खुद को शाहरुख का बड़ा फैन बताते हुए फैसल ने अपने करियर से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के भी जवाब दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

अवॉर्ड जीतने पर  जाहिर की खुशी 
फैसल मलिक ने अवॉर्ड जीतने पर खुशी भी जाहिर की। जब फैसल से अवॉर्ड जीतने के बाद लोगों से मिले प्यार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सबका बहुत प्यार मिला। दोस्तों ने मैसेज किया। परिवार वालों में मैसेज किए और बधाई दी। फैंस मेरे साथी जैसे हैं तो उन्होंने भी खूब प्यार दिया। बहुत अच्छा लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रह्लाद चा' के किरदार से मिले प्यार पर जताई खुशी
जब फैसल से पूछा गया कि जब भी वह कहीं जाते हैं और लोग उन्हें 'प्रह्लाद चा' कहकर पुकारते हैं और प्यार लुटाते हैं तो उन्हें कैसा महसूस होता है? इस पर जवाब देते हुए फैसल ने कहा कि बहुत अच्छा लगता है, खुशी भी होती है। खूबसूरत एक्सपीरियंस है। पता है हमेशा नहीं रहेगा, चला जाएगा, फिर भी अच्छा लगता है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा लगता है कि उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलेगा, लेकिन मिल जाता है तो खुशी होती है और वह अपनी जर्नी याद करते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Faisal Malik (@whofaisalmalik)



Coolie vs War 2: बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगी 'वॉर 2'-'कुली' के बीच टक्कर, ऋतिक की फिल्म को रास्ता देंगे रजनीकांत?

विज्ञापन

इस पहचान के लिए 22 साल से किया संघर्ष
फैसल मलिक से जब उनकी जर्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जर्नी 22 साल से है, एक्टिंग में आने से पहले भी काम करता था। पर्दे पर दिखने के बाद लोगों ने पहचाना, लेकिन जर्नी काफी पहले से ही जारी है। इससे पहले शो किया, प्रोडक्शन किया, बहुत काम किया, लेकिन अभी एक्टिंग करते हैं तो लोग देखते हैं। एक्टिंग में लोगों को सामने दिखता है तो वो पहचानते हैं। इस जर्नी में कई सौ रातें तकलीफ और टेंशन में कटी है, लेकिन ये अब अच्छा हो रहा है।

शाहरुख खान के फैन हैं फैसल
इसके साथ ही फैसल मलिक ने अपने पसंदीदा सितारे के बारे में भी बात की। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का फैन बताया। आईफा में भी उन्होंने शाहरुख खान की परफॉर्मेंस को खास पसंद किया। जब उनसे आईफा में आए सितारों में से किसी के साथ तस्वीर खिंचवाने की ख्वाहिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अगर शाहरुख खान परेशान नहीं होंगे तो उनसे मिल लूंगा।
Alia Bhatt Films: जल्द ही इन नई फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट, जन्मदिन पर सामने आई लिस्ट 

यहां देखें पूरा इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed