फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kantara Chapter 1 First Look Out Rukmini Vasanth Joins Rishab Shetty Film See Details

Kantara Chapter 1: 'कंतारा चैप्टर 1' से रुक्मिणी वसंत का फर्स्ट लुक हुआ आउट, ट्रेडिशनल लुक से जीता दिल

Fri, 08 Aug 2025 10:49 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 08 Aug 2025 10:49 AM IST
सार

Rukmini Vasanth Rishab Shetty Film: आज होम्बले फिल्म्स ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' से रुक्मिणी वसंत का पहला लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर के सामने आने से ऋषभ के फैंस के बीच फिल्म को लेकर और अधिक उत्सुकता पैदा कर दी है।
 

विज्ञापन
Kantara Chapter 1 First Look Out Rukmini Vasanth Joins Rishab Shetty Film See Details
रुक्मिणी वसंत - फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms

विस्तार

इस साल की शुरुआत में, निर्माताओं ने ऋषभ शेट्टी के जन्मदिन पर उनका पहला लुक जारी किया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। अब, वरमहालक्ष्मी महोत्सव के मौके पर, होम्बले फिल्म्स ने अपनी आगामी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' में मुख्य किरदार कनकवती के रूप में अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत का पहला लुक शेयर कर फैंस की उत्सुकता को और अधिक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

रुक्मिणी वसंत का लुक
आज निर्माताओं ने फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' से साउथ अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत का पहला लुक जारी कर दिया है। इस फिल्म में रुक्मिणी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रुक्मिणी वसंत का किरदार पोस्टर में पारंपरिक परिधान और भारी आभूषणों में दिखाया गया है, जो प्रशंसकों को बेहद पसंद आ रहा है। यह फिल्म 2022 की सुपरहिट फिल्म कंतारा का प्रीक्वल है, जिसे ऋषभ शेट्टी ने लिखा और निर्देशित किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

कंतारा के बारे में
कंतारा चैप्टर 1 कर्नाटक के कदंब काल की कहानी पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है। कदंब शासकों ने कर्नाटक की संस्कृति और वास्तुकला को बहुत प्रभावित किया था। ऋषभ शेट्टी ने 2023 में बताया था कि 2022 की कंतारा असल में कहानी का दूसरा हिस्सा थी। अब प्रीक्वल के रूप में कंतारा चैप्टर 1 आएगी। कंतारा चैप्टर 1, 2 अक्टूबर, 2025 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी में दुनिया भर में रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Suhana Khan Agastya Nanda: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा संग दिखीं सुहाना खान, वायरल हुआ वीडियो..
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed