{"_id":"6aeb0f507da48ace940e2bba","slug":"dharman-after-nayantara-sreeleela-joins-rajinikanth-s-movie-actress-first-movie-with-thalaiva-2026-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मन: नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री, पहली बार सुपरस्टार संग करेंगी काम","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
धर्मन: नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री, पहली बार सुपरस्टार संग करेंगी काम
Wed, 04 Nov 2026 04:26 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Wed, 04 Nov 2026 04:26 PM IST
सार
- अभिनेता रजनीकांत अपनी आने वाली फिल्म 'धर्मन' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
- कुछ दिनों पहले खबर आई कि नयनतारा फिल्म का हिस्सा बनी हैं।
- अब श्रीलीला भी इसमें शामिल हो गई हैं और वह पहली बार सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
विज्ञापन
श्रीलीला
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
एक्ट्रेस श्रीलीला के हाथ एक और बड़ी तमिल फिल्म लगी है। वह जल्द ही रजनीकांत की फिल्म 'धर्मन' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन अश्वथ मरिमुथु कर रहे हैं, जो 'ओह माय कडवुले' और 'ड्रैगन' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
बुधवार, 4 नवंबर को कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने श्रीलीला के फिल्म से जुड़ने का ऐलान किया। इसके साथ ही वह पहली बार रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

Trending Videos
श्रीलीला
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sreeleela14
वीडियो शेयर कर दी जानकारी
प्रोडक्शन हाउस ने एक्ट्रेस का स्वागत करते हुए एक वीडियो शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'उनमें चमक है, उनमें पटाखा वाली बात है। 'धर्मन' में खूबसूरत श्रीलीला का स्वागत है।' बता दें कि फिल्म में रजनीकांत और श्रीलीला के अलावा सिमरन, नयनतारा, योगी बाबू और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'धर्मन' पहली फिल्म है, जिसमें अश्वथ मरिमुथु रजनीकांत को डायरेक्ट कर रहे हैं।

रजनीकांत
- फोटो : एक्स
फिल्म में डॉक्टर के किरदार में दिखेंगे रजनीकांत
फिल्म के पहले पोस्टर के मुताबिक, रजनीकांत इसमें एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं। मेकर्स ने उनके किरदार को 'केट्टा पायन' यानी बुरा लड़का बताया है। यह नाम उनकी 1978 में आई फिल्म 'मुल्लुम मलारुम' के मशहूर किरदार की याद दिलाता है। अब तक सामने आए कुछ पोस्टर्स में रजनीकांत के हाथों पर खून नजर आ रहा है।
इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार ग्रे शेड्स वाला हो सकता है। फिल्म की शूटिंग का तीसरा शेड्यूल सितंबर में पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि अब फिल्म की मुख्य शूटिंग अपने आखिरी चरण में पहुंच रही है। श्रीलीला और नयनतारा फिल्म की कास्ट में हाल ही में शामिल हुई हैं।

तमिल सिनेमा में लगातार बढ़ रहा है श्रीलीला का काम
श्रीलीला ने इसी साल फिल्म 'पराशक्ति' से तमिल सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह शिवकार्तिकेयन, रवि मोहन और अथर्वा के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम' भी शामिल है। इस फिल्म में वह रोजा का किरदार निभा रही हैं, जो धनुष की पत्नी है। इसके अलावा वह अजित कुमार की फिल्म 'डेयरडेविल' में भी नजर आएंगी।
अब 'धर्मन' के जरिए श्रीलीला को तमिल सिनेमा के एक और बड़े सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला है। इस फिल्म का निर्माण रजनीकांत और कमल हासन के प्रोडक्शन हाउस राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल के साथ आर महेंद्रन की टर्मरिक मीडिया मिलकर कर रहे हैं।

धर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिरुद्ध रविचंदर ने संभाली म्यूजिक की कमान
फिल्म के म्यूजिक की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर को दी गई है। वह इससे पहले भी रजनीकांत की कई फिल्मों में संगीत दे चुके हैं। इनमें 'पेट्टा', 'दरबार', 'जेलर', 'वेट्टैयन', 'कुली' और 'जेलर 2' शामिल हैं।
फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर निकेत बोम्मी, स्टंट कोरियोग्राफर अनबरिव, एडिटर प्रदीप ई राघव और प्रोडक्शन डिजाइनर कार्तिक राजकुमार शामिल हैं। फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स इसे अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं।