फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannada Actress Divya Suresh Bengaluru Hit And Run Case New Update

हिट एंड रन केस में कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने साझा की नई जानकारी

Fri, 24 Oct 2025 08:55 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 24 Oct 2025 08:55 PM IST
सार

Actress Divya Suresh Bengaluru Hit And Run Case: बेंगलुरु में कुछ हफ्ते पहले हुए हिट-एंड-रन मामले में पुलिस ने नई जानकारी साझा की है। इस अपडेट के बाद कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
Kannada Actress Divya Suresh Bengaluru Hit And Run Case New Update
दिव्या सुरेश - फोटो : इंस्टाग्राम@divyasuresh.official

विस्तार

शुक्रवार को पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार कथित रूप से कन्नड़ अभिनेत्री दिव्या सुरेश चला रही थीं। बेंगलुरु में हिट एंड रन केस 4 अक्टूबर की सुबह हुआ था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिस वाहन से दुर्घटना हुई, वह एक्ट्रेस के नाम पर पंजीकृत है।

विज्ञापन

टक्कर मारकर फरार हुईं अभिनेत्री  
पुलिस के अनुसार किरण नाम की एक महिला अपनी दो चचेरी बहनों अनुषा और अनीथा के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। तभी उन्हें एक तेज रफ्तार काली कार ने टक्कर मार दी। कार एक महिला चला रही थी, जो टक्कर के बाद मौके से फरार हो गई। इस हादसे में किरण (25) और अनुषा (24) को मामूली चोटें आईं, उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। लेकिन अनीथा (33) का पैर टूट गया, जिन्हें बीजीएस अस्पताल में भर्ती कर सर्जरी कराई गई। यह जानकारी शिकायत में दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिला सबूत 
किरण की शिकायत के आधार पर 7 अक्टूबर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इससे पता चला कि दुर्घटना में शामिल कार दिव्या सुरेश की थी और कथित तौर पर वही इसे चला रही थीं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed