फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kannada actor Chetan Kumar Arrested By Police On The Comment Of Hindutva Is Based On Lies

Chetan Kumar: कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार की मुश्किलें बढ़ीं, हिंदुत्व वाले ट्वीट के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2023 03:25 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Tue, 21 Mar 2023 03:25 PM IST
सार

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार ने बीते दिनों हिंदुत्व को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। बजरंग दल की शिकायत के बाद एक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Kannada actor Chetan Kumar Arrested By Police On The Comment Of Hindutva Is Based On Lies
Chetan Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कन्नड़ एक्टर चेतन कुमार ने बीते दिनों हिंदुत्व को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं। उन्होंने उस ट्वीट में हिंदुत्व को झूठा बताया था, जिसके बाद उनपर एक्शन लिया गया है और इस कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


बजरंग दल की शिकायत के बाद हुए गिरफ्तार
दरअसल, कन्नड़ एक्टर ने सोमवार के दिन अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था- हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है। एक्टर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो गया था, जिसके बाद मंगलवार के दिन अभिनेता को बेंगलुरु में शेषाद्रीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक एक्टर के इस ट्वीट के बाद बजरंग दल के शिवकुमार ने शेषाद्रीपुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके चलते आज सुबह एक्टर चेतन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


चेतन कुमार ने हिंदुत्व को लेकर किया था पोस्ट
आपको बता दें कि एक्टर अक्सर अपने बेबाक बयानों के चलते सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था- हिंदुत्व को झूठ पर बनाया गया है। सावरकर: भारतीय 'राष्ट्र' तब शुरू हुआ जब राम ने रावण को हराया और अयोध्या लौटे- एक झूठ है। 1992: बाबरी मस्जिद 'राम की जन्मभूमि' है- एक झूठ है। 2023: उरीगौड़ा- नानजेगौड़ा टीपू के 'हत्यारे' हैं- एक झूठ है। हिंदुत्व को सत्य से हराया जा सकता है- सत्य समानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार बोर्ड से पढ़े-लिखे हैं ये नामचीन सितारे

हिजाब विवाद में भी आया था नाम
पहले भी कई बार चेतन इस तरह के बयानों के चलते कानून के शिकंजे में आ चुके हैं। बीते दिनों भी हिजाब विवाद के कारण खबरों में बने हुए थे। दरअसल, उनपर आरोप था कि उन्होंने हिजाब विवाद की सुनवाई के दौरान एक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।  

Kailash Kher: सिंगर कैलाश खेर ने किया धीरेन्द्र शास्त्री का समर्थन, बोले- हिंदू जाग रहा है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed