फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kamal Haasan Mani Ratnam AR Rahman Unite For Film Thug Life First Single Coming Soon

Film Thug Life: कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ का पहला सिंगल जल्द होगा रिलीज, मणिरत्नम-एआर रहमान संग नजर आए अभिनेता

Sat, 22 Mar 2025 06:17 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 22 Mar 2025 06:17 PM IST
सार

कमल हासन की आने वाली फिल्म ‘ठग लाइफ’ काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। जल्द ही इस फिल्म का पहला सिंगल भी रिलीज होगा। हाल ही में अभिनेता कमल हासन को, निर्देशक मणिरत्नम के साथ संगीत निर्देशक, गायक एआर रहमान के म्यूजिक स्टूडियो में साथ देखा गया है। 

विज्ञापन
Kamal Haasan Mani Ratnam AR Rahman Unite For Film Thug Life First Single Coming Soon
फिल्म 'ठग लाइफ' में कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म ‘ठग लाइफ’ के जरिए पहली बार मणिरत्नम, कमल हासन और एआर रहमान साथ आए हैं। इस फिल्म में वे साथ काम कर रहे हैं। जल्द ही इस फिल्म का पहला सिंगल भी रिलीज होगा। फिल्ममेकर्स ने ऑफिशियल एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें कमल हासन, मणिरत्नम और ए.आर. रहमान को ए.आर. रहमान स्टूडियो में मुलाकात करते हुए देखा जा रहा है। 

विज्ञापन


फिल्म के लिए तैयार होगा माहौल 
जो वीडियो ‘ठग लाइफ’ के मेकर्स ने साझा किया है, उसके साथ कुछ हैशटैग भी लिखे गए हैं, जैसे ‘ठगस्टर्सफर्स्टसिंगल’, ‘ठगलाइफ’। जल्द रिलीज होने वाला पहला सिंगल, फिल्म ‘ठग लाइफ’ के लिए दर्शकों के बीच माहौल तैयार कर सकता है। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Ali Fazal: अली फजल ने पूरी की मणिरत्नम की 'ठग लाइफ' की शूटिंग, बोले-दर्शकों के लिए बेहतरीन सिनेमाई अनुभव होगा  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फिल्म से ये कलाकार भी जुड़े हैं 
कमल हासन की राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल, मणिरत्नम की मद्रास टॉकीज, आर महेंद्रन और शिवा अनंत निर्मित ‘ठग लाइफ’ में कई बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। कमल हासन तो मुख्य भूमिका में हैं। इनके अलावा फिल्म में त्रिशा कृष्णन, अशोक सेलवन, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज और अभिरामी जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आएंगे। साथ ही नासर, चेतन, महेश मांजरेकर भी फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म में अली फजल, रोहित सराफ, बाबूराज, पंकज त्रिपाठी, अर्जुन चिदंबरम, राजश्री देशपांडे, सान्या मल्होत्रा भी दिखाई देंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Kamal Haasan: कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ क्या उनकी एक पुरानी फिल्म से है इंस्पायर? एक्टर ने इस पर क्या कहा? 

कब रिलीज होगी फिल्म 
मणिरत्नम इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। एआर रहमान ने फिल्म में बेहतरीन संगीत दिया है। कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली ‘ठग लाइफ’ 5 जून 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed